क्रिकेट

IPL 2021, CSK vs MI: खराब शुरुआत के बाद Ruturaj Gaikwad ने टीम को संभाला, जीत के लिए मुंबई को मिला 157 रन का लक्ष्य

मुंबई के नियमित कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह कायरन पोलार्ड कप्तानी कर रहे हैं. मुंबई इंडियंस की तरफ से ट्रेंट बोल्ट और एडम मिल्ने ने दो-दो विकेट झटके. जसप्रीत बुमराह को एक विकेट मिला. राहुल चहर ने भी शानदार गेंदबाजी की.

IPL 2021, CSK vs MI: खराब शुरुआत के बाद Ruturaj Gaikwad ने टीम को संभाला, जीत के लिए मुंबई को मिला 157 रन का लक्ष्य
महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा (Photo Credits: IANS)

मुंबई: आईपीएल 2021 (IPL 2021) का 30वां मैच सीएसके (CSK) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच दुबई में खेला जा रहा है. इसी के साथ आईपीएल के इस सीजन के दूसरे चरण का भी आगाज हो गया. सीएसके के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. टी20 मुकाबले में सीएसके ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 156 रन बनाए. मुंबई इंडियंस को अब यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवरों में 157 रन बनाने होंगे. सीएसके की तरफ से रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने सर्वाधिक 88 रन बनाए. IPL 2021, CSK vs MI: मुंबई और सीएसके के बीच होगा महामुकाबला, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या टीम से बाहर

रुतुराज गायकवाड़ ने 58 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 88 रनों की शानदार पारी खेली. रुतुराज गायकवाड़ के अलावा रविंद्र जडेजा ने 26 रन बनाए. ड्वेन ब्रावो ने तूफानी पारी खेली और महज 8 गेंदों में  3 छक्के की मदद से 23 रन बनाए. कप्तान एमएस धोनी 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. फाफ डु प्लेसिस और मोइन अली बिना खाता खोले ही आउट हो गए. सीएसके के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना भी चार रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट का शिकार हो गए. सीएसके के 5 बल्लेबाजों ने तो दहाई का आकड़ा भी नहीं छुआ.

मुंबई के नियमित कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह कायरन पोलार्ड कप्तानी कर रहे हैं. मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. मुंबई की तरफ से जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और एडम मिल्ने ने दो-दो विकेट झटके. राहुल चहर ने भी बढ़िया गेंदबाजी की.

एमएस धोनी की अगुआई वाली चेन्‍नई अभी पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर है, जबकि रोहित शर्मा वाली मुंबई इंडियंस चौथे स्‍थान पर है. मुंबई टीम पांच बार आईपीएल खिताब जीत चुकी है जबकि चेन्नई तीन बार की आईपीएल विजेता है. आईपीएल 2021 के पहले चरण में मुंबई ने चेन्नई को मात दी थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2021 09:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).