क्रिकेट

IPL 2021: दूसरा चरण शुरू होने से पहले CSK की टीम जमकर कर रही हैं प्रैक्टिस, जानिए सीएसके का पूरा कार्यक्रम

चेन्नई सुपर किंग्स ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की जिसमें सीएसके के खिलाड़ी अभ्यास करने नजर आए. इस दौरान सीएसके के कप्तान एमएस धोनी और सुरेश रैना ने नेट्स पर जमकर अभ्यास किया. इन दिग्गजों ने नेट में कुछ शानदार शॉट लगाए जिसकी तारीफ फैंस कर रहे है.

IPL 2021: दूसरा चरण शुरू होने से पहले CSK की टीम जमकर कर रही हैं प्रैक्टिस, जानिए सीएसके का पूरा कार्यक्रम
एमएस धोनी और सुरेश रैना (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: आईपीएल 2021 (IPL 2021) का दूसरा चरण शुरू होने में अब 25 दिन शेष बचे हैं. इसके लिए टीमों ने तैयारी भी शुरू कर दी है. सीएसके (CSK) के खिलाड़ी इस बार कोई कसर छोड़ने के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं. सोमवार को कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) और सुरेश रैना (Suresh Raina) ने जमकर प्रैक्टिस की और मैदान के चारों तरफ शॉट्स लगाए. IPL 2021: दूसरे चरण के शुरू होने से पहले Rajasthan Royals को लगा बड़ा झटका, Jos Buttler हुए बाहर, इस किवी खिलाड़ी को मिला मौका

चेन्नई सुपर किंग्स ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की जिसमें सीएसके के खिलाड़ी अभ्यास करने नजर आए. इस दौरान सीएसके के कप्तान एमएस धोनी और सुरेश रैना ने नेट्स पर जमकर अभ्यास किया. इन दिग्गजों ने नेट में कुछ शानदार शॉट लगाए जिसकी तारीफ फैंस कर रहे है.

आईपीएल 2021 के दूसरे चरण की शुरूआत 19 सितंबर को यूएई में होगी. सीएसके और मुंबई इंडियंस के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा. सीएसके उन टीमों की लिस्ट में शामिल है जो सबसे पहले यूएई पहुंची है.

सीएसके का दूसरा मैच 24 सितंबर को आरसीबी के साथ हैं. तीसरा मुकाबला अबू धाबी में 26 सितंबर को केकेआर के साथ हैं. सीएसके अपना चौथा मैच 30 सितंबर को एसआरएच के साथ खेलेगी. पांचवा मुकाबला 2 अक्टूबर को राजस्थान रॉयल्स के साथ खेलेगी. छठा मैच दिल्ली कैपिटल्स के साथ 4 अक्टूबर को खेलेगी. सीएसके अपना आखिरी मुकाबला पंजाब किंग्स के साथ 7 अक्टूबर को दुबई में खेलेगी.

कोरोना के कारण आईपीएल 2021 बीच में ही अनिश्चितकाल तक के लिए स्‍थगित हो गया था. अब इसकी शुरूआत होने जा रही है.  सीजन के बचे हुए 31 मैच 27 दिनों के बीच खेले जाएंगे जो दुबई, अबु धाबी और शारजाह में आयोजित होंगे. दुबई में 15 अक्टूबर को फाइनल खेला जाएगा.

सीएसके की टीम फिलहाल सात मैचों में 10 अंक लेकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है. सीएसके की टीम पिछले साल आईपीएल के प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना पाई थी. ऐसे में इस बार कप्तान धोनी ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेंगे. धोनी की निगाहें इस बार ट्रॉफी पर होगी. मौजूदा प्वाइंट्स टैली में दिल्ली कैपिटल्स अपने 8 में 6 मुकाबले जीतकर सर्वाधिक 12 अंकों के साथ टॉप पर है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2021 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).