IPL 2021: आईपीएल के दूसरे चरण में CSK के इन दिग्गज खिलाड़ियों पर रहेगी सभी की नजर, यहां देखें पूरी लिस्ट
सीएसके की टीम फिलहाल सात मैचों में 10 अंक लेकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है. सीएसके की टीम पिछले साल आईपीएल के प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना पाई थी. ऐसे में इस बार कप्तान धोनी ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेंगे.
मुंबई: आईपीएल 2021 (IPL 2021) का दूसरा चरण शुरू होने में अब 7 दिन शेष बचे हैं. इसके लिए टीमों ने तैयारी भी शुरू कर दी है. सीएसके (CSK) के खिलाड़ी इस बार कोई कसर छोड़ने के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं. सीएसके और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा. IPL 2021: आईपीएल में इन बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा बार ऑरेंज कैप पर किया है कब्जा, यहां देखें पूरी लिस्ट
आईपीएल के पहले चरण में सीएसके ने शानदार प्रदर्शन किया. सीएसके के सभी खिलाड़ी उम्दा लय में नजर आए थे. आल राउंडर मोईन अली और सैम करन ने जबरजस्त प्रदर्शन किया. आईपीएल के दूसरे चरण में भी सीएसके सभी खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी. इन खिलाड़ियों पर सबकी निगाहें टिकी होगी.
मोईन अली
इंग्लैंड का यह ऑलराउंडर आईपीएल 2021 में सीएसके का सबसे बड़ा स्टार साबित हुआ है. सीएसके में मोईन अली के जुड़ने से टीम को मजबूती मिली है. आईपीएल के पहले चरण में उन्होंने 6 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 206 रन बनाए हैं. वहीं, 6 मैचों में उन्होंने 5 विकेट भी चटकाए हैं. इस बार फिर मोईन अली पर सबकी निगाहें होगी.
सैम करन
इंग्लैंड के सैम करन आईपीएल 2020 में ही चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े थे और पहले ही सीजन में टीम के बहुत काम आए. आईपीएल 2021 के पहले सीजन में भी सैम करन ने अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया. सैम करन ने आईपीएल के पहले चरण में 7 मैचों के तीन पारियों में उन्होंने 58 रन बनाए. वहीं, 7 मैचों में उन्होंने 9 विकेट भी अपने नाम किया हैं. आईपीएल के दूसरे चरण में भी सीएसके को इस युवा खिलाड़ी से काफी उम्मीदें हैं.
सुरेश रैना
चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर सुरेश रैना इन दिनों आईपीएल के दूसरे चरण के लिए जमकर अभ्यास कर रहे हैं. सुरेश रैना सीएसके के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी हैं. सुरेश रैना चेन्नई की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी है. 'मिस्टर आईपीएल' कहे जाने वाले रैना सीएसके को कई मैच जिताए हैं. ऐसे में एक बार फिर सबकी नजरें सुरेश रैना पर होगी.
सीएसके का दूसरा मैच 24 सितंबर को आरसीबी के साथ हैं. तीसरा मुकाबला अबू धाबी में 26 सितंबर को केकेआर के साथ हैं. सीएसके अपना चौथा मैच 30 सितंबर को एसआरएच के साथ खेलेगी. पांचवा मुकाबला 2 अक्टूबर को राजस्थान रॉयल्स के साथ खेलेगी. छठा मैच दिल्ली कैपिटल्स के साथ 4 अक्टूबर को खेलेगी. सीएसके अपना आखिरी मुकाबला पंजाब किंग्स के साथ 7 अक्टूबर को दुबई में खेलेगी.
सीएसके की टीम फिलहाल सात मैचों में 10 अंक लेकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है. सीएसके की टीम पिछले साल आईपीएल के प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना पाई थी. ऐसे में इस बार कप्तान धोनी ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेंगे. धोनी की निगाहें इस बार ट्रॉफी पर होगी. मौजूदा प्वाइंट्स टैली में दिल्ली कैपिटल्स अपने 8 में 6 मुकाबले जीतकर सर्वाधिक 12 अंकों के साथ टॉप पर है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2021 09:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

