IPL 2020 Update: आईपीएल के वो अविश्वसनीय कैच जिसे देखकर आप कहेंगे- वाह गुरु कमाल कर दिया

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के शुरू होने में अब महज दो दिन शेष रह गए हैं. इस सीजन का पहला मुकाबला 19 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. पहले मुकाबले में पिछली बार की विजेता मुंबई इंडियंस का सामना उपविजेता चेन्नई सुपर किंग्स के साथ है. देश की इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में क्रिकेट फैंस की भावनाएं चरम पर होती हैं.

आईपीएल ट्रॉफी (Photo Credits: IANS)

IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 13वें सीजन के शुरू होने में अब महज दो दिन शेष रह गए हैं. इस सीजन का पहला मुकाबला 19 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. पहले मुकाबले में पिछली बार की विजेता मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का सामना उपविजेता चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के साथ है. देश की इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में क्रिकेट फैंस की भावनाएं चरम पर होती हैं. आईपीएल में गेंद और बल्ले का संघर्ष देखना काफी दिलचस्प होता है. इसके अलावा मैदान में खिलाड़ी द्वारा फील्डिंग के दौरान विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को रोकना भी काफी दिलचस्प होता है. कई खिलाड़ियों ने क्रिकेट के मैदान में अपने शानदार फील्डिंग से नाम कमाए हैं. बात करें आईपीएल में खिलाड़ियों के फील्डिंग के बारे में तो इस टूर्नामेंट में कुछ खिलाड़ियों ने अपने शानदार क्षेत्ररक्षण से सबको आश्चर्यचकित कर दिया है. यहां हम आपको आईपीएल के कुछ ऐसी ही मैच बदल को बदल देने वाले फील्डिंग के बारे में बताएंगे, जो इस प्रकार हैं-

1- रिकी पोंटिंग ने हवा में छलांग लगाते हुए उन्मुक्त चंद का पकड़ा शानदार कैच:

आईपीएल-2013 (IPL-2013) में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (Rickey Ponting) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स (मौजूदा समय में दिल्ली कैपिटल्स) के बीच खेले गए एक मुकाबले में हवा में उछलते हुए कैच को लपकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया था. दरअसल मुंबई की तरफ से खेल रहे पोंटिंग कवर्स पर फील्डिंग के कर रहे थे. वहीं विपक्षी टीम के युवा बल्लेबाज उन्मुक्त चंद (Unmukt Chand) ने हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) के एक गेंद पर जोरदार प्रहार किया. वहां मौजूद सभी खिलाड़ियों को लगा गेंद सीमारेखा के बाहर चली जाएगी, लेकिन कवर्स पर फील्डिंग कर रहे पोंटिंग ने हवा में छलांग लगाते हुए बेहतरीन कैच पकड़कर सबको चौका दिया था.

यह भी पढ़ें- IPL 2020 Update: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के पहले मुकाबले से पहले धोनी और मोनू कुमार ने कराई फोटोशूट, देखें तस्वीर

2- क्रिस लिन ने एबी डी विलियर्स को लौटाया पवेलियन:

आईपीएल-2014 (IPL-2014) में ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा धाकड़ बल्लेबाज क्रिस लिन (Chris Lynn) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के लिए खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के स्टार बल्लेबाज एबी डी विलियर्स (AB de Villiers) का शानदार कैच लपकते हुए पवेलियन लौटाया था. लिन ने इस मैच में डी विलियर्स द्वारा खेले गए पुल शॉट को डीप स्क्वॉयर लेग बाउंड्री पर अपने पीछे उल्टी दिशा में छलांग लगाते हुए लपका था.

3- कीरोन पोलार्ड का शानदार कैच:

आईपीएल-2014 में मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच खेले गए एक मैच में वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने राजस्थान के निचले क्रम के बल्लेबाज केविन कूपर (Kevon Cooper) का एक हाथ से कैच लपकते हुए सबको चौका दिया था. इस मैच में पोलार्ड ने कूपर द्वारा लगाए गए जोरदार शॉट को बाउंड्री के अंदर गए बिना पहले बाहर की तरफ उछाला फिर उन्होंने कई मीटर दौड़ लगाकर गेंद को एक हाथ से लपक कर सबको चौका दिया था.

यह भी पढ़ें- IPL 2020 Update: यहां पढ़ें आईपीएल में सर्वाधिक बार रन आउट होने वाले 3 खिलाड़ियों के नाम

4- सुरेश रैना का 'ब्लाइंड' कैच:

आईपीएल-2016 (IPL-2016) में गुजरात लांयस (Gujrat Lions) की अगुवाई कर रहे टीम इंडिया से हाल ही में संन्यास की घोषणा करने वाले मध्यक्रम के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना (Suresh Raina) ने कोलकाता नाईट राइडर्स के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का पहली स्लिप में करीब पांच फुट उपर उछलते हुए एक हाथ से कैच लपक कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया था. ड्वेन स्मिथ की बाउंसर गेंद को यादव समझ नही पाए थे. जिसकी वजह से गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए हवा में उछल गई थी.

5- शेन वाटसन और डेविड वाइज की जोड़ी ने दिखाया कमाल:

आईपीएल-2016 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challangers Banglore) की तरफ से खेल रहे शेन वाटसन (Shane Watson) और डेविड वाइज (David Wiese) की जोड़ी ने सीमारेखा के पास जबरदस्त जुगलबंदी दिखाते हुए दिल्ली डेयरडेविल्स के युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को पवेलियन की राह दिखाई थी.

यह भी पढ़ें- IPL 2020 Update: आईपीएल के दौरान सट्टेबाजी को रोकने के लिए ब्रिटिश कंपनी की मदद लेगा BCCI

बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से लंबे ब्रेक के बाद सभी भारतीय खिलाड़ी संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) में आयोजित होने वाले आईपीएल के 13वें संस्करण के लिए तैयार हैं. आईपीएल 2020 की शुरुआत 19 सितंबर से होगा, वहीं इसका फाइनल मुकाबला 10 नवंबर को खेला जाएगा. 53 दिन तक चलने वाले इस T20 टूर्नामेंट में फाइनल सहित कुल 60 मैच खेले जाएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी