IPL 2020 Update: लुटेरों के हमले में सुरेश रैना के फूफा की मौत, बुआ घायल

क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा और बुआ पर लुटेरों ने पंजाब के पठानकोट जिले में जानलेवा हमला किया था, जिसमें गंभीर रूप से घायल उनके 58 साल के फूफा की शनिवार को मौत हो गई और बुआ की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने कहा कि उनका परिवार जब अपने घर की छत पर सो रहा था, तब 'काले कच्छेवाला' गैंग ने हमला कर दिया.

सुरेश रैना Photo Credits: Instagram)

IPL 2020: क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा और बुआ पर लुटेरों ने पंजाब के पठानकोट जिले में जानलेवा हमला किया था, जिसमें गंभीर रूप से घायल उनके 58 साल के फूफा की शनिवार को मौत हो गई और बुआ की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने कहा कि उनका परिवार जब अपने घर की छत पर सो रहा था, तब 'काले कच्छेवाला' गैंग ने हमला कर दिया. यह हादसा 19 अगस्त की रात को पठानकोट में माधोपुर के थारियाल गांव में हुआ था. लुटेरे हथियार से लैस थे.

पुलिस ने बताया, "रैना के फूफा की पहचान अशोक कुमार के रूप में हुई है, जो एक सरकारी ठेकेदार थे. उन्हें हमले में काफी चोट आई थीं. उनकी 80 साल की मां सत्या देवी, पत्नी आशा देवी, बेटे अपिन और कौशल को भी चोटें आईं थीं." पता चला है कि रैना के पिता की बहन आशा देवी की हालत गंभीर है.

यह भी पढ़ें- IPL 2020 Update: BCCI ने अनएकेडमी को बनाया आईपीएल का ऑफिशियल पार्टनर, जानिए कब तक का हुआ करार

रैना आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं. फ्रेंचाइजी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) केएस विश्वनाथन ने शनिवार सुबह ट्वीट करते हुए बताया था, सुरेश रैना निजी कारणों से भारत लौट गए हैं और वह आईपीएल के इस सीजन में उपलब्ध नहीं रहेंगे. चेन्नई सुपर किंग्स सुरेश और उनके परिवार को पूरा समर्थन देती है.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Kolkata Pitch Report: ईडन गार्डन्स में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? जानें पिच रिपोर्ट और मैच का पूरा हाल

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Preview: ईडन गार्डन्स में आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Kolkata Weather Update: ईडन गार्डन्स में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त. मैच से पहले जानें मौसम का हाल

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Streaming: आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त