IPL 2020 Update: शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर शेयर की शर्टलेस तस्वीर, हरभजन सिंह ने पूछा- भैया जी कौन सा तेल लगाते हो

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के शुरू होने में अब गिनती के महज कुछ दिन शेष रह गए हैं. आगामी सीजन के लिए सभी खिलाड़ी मैदान में कठिन परिश्रम कर रहे हैं. इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में धवन शर्टलेस नजर आ रहे हैं.

शिखर धवन (Photo Credits: Instagram)

IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 13वें सीजन के शुरू होने में अब गिनती के महज कुछ दिन शेष रह गए हैं. आगामी सीजन के लिए सभी खिलाड़ी मैदान में कठिन परिश्रम कर रहे हैं. इस बीच दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में धवन शर्टलेस नजर आ रहे हैं. धवन ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, 'अंधेरे में भी चमक पैदा कर देते हैं हम.' धवन के इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर 1 लाख 37 हजार 2 सौ 62 लोगों ने अबतक पसंद किया है.

शिखर धवन के इस तस्वीर पर भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने भी ट्वीट करते हुए अपना विचार प्रकट किया है. धवन के इस तस्वीर पर ट्वीट करते हुए हरभजन ने उनसे पूछा, 'भैया जी कौन सा तेल लगाते हो.' बता दें कि हरभजन सिंह इस साल आईपीएल में शिकरत नहीं करेंगे. बताया जा रहा है उन्होंने अपने कुछ निजी कारणों से यह फैसला लिया है.

इससे पहले शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर अपनी और टीम के साथी युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) की एक वीडियो अपलोड की थी.

यह भी पढ़ें- IPL 2020 Update: UAE के लिए रवाना हुई दिल्ली कैपिटल्स की टीम, शिखर धवन ने साथी खिलाड़ियों के साथ शेयर की तस्वीर

इस वीडियो में शिखर धवन और पृथ्वी शॉ 'अपुन बोला तू मेरी लैला' गाने पर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी लैला कोविड टाइम में पृथ्वी शॉ'. बता दें कि कोरोना महामारी के चलते युएई (UAE) में कई खिलाड़ी 'बायो सिक्योर बबल' में प्रैक्टिस के अलावा अपना समय बिताने के लिए सोशल मीडिया से जुड़ रहे हैं. वीडियो के अंत में दोनों खिलाड़ी डांस करते हुए भी नजर आए.

बात करें आईपीएल में धवन के प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने देश की इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अबतक 159 मैच खेलते हुए 158 इनिंग्स में 4579 रन बनाए हैं. आईपीएल में धवन के नाम 37 अर्धशतक दर्ज है. इसके अलावा आईपीएल में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 97 रन है.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Stats And Preview: गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपने विजयी रथ को बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट