IPL 2020 Update: पृथ्वी शॉ क्वारंटाइन पीरियड में इस खास अंदाज में कर रहे हैं एक्सरसाइज, वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे उनके मुरीद

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के लिए सभी टीमें संयुक्त अरब अमीरात पहुंच चुकी हैं. आईपीएल के इस सीजन का पहला मुकाबला 19 सितंबर को संभवतः पिछले साल की विजेता मुंबई इंडियंस और उपविजेता चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेली जाएगी. इस बीच सभी टीमों के खिलाड़ी क्वारंटाइन पीरियड में अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए लगातार वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे हैं.

पृथ्वी शॉ (Photo Credits: Twitter)

IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 13वें सीजन के लिए सभी टीमें संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) पहुंच चुकी हैं. आईपीएल (IPL) के इस सीजन का पहला मुकाबला 19 सितंबर को संभवतः पिछले साल की विजेता मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और उपविजेता चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच खेली जाएगी. इस बीच सभी टीमों के खिलाड़ी क्वारंटाइन पीरियड में अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए लगातार वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे हैं.

इसी कड़ी में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के युवा ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने अपनी एक वीडियो इंस्टाग्राम (Instagram) पर अपलोड की है. इस वीडियो में वह एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रहे हैं. शॉ के इस वीडियो को अबतक इंस्टाग्राम पर 35 हजार 6 सौ 28 लोग देख चुके हैं, वहीं शॉ के फैंस को उनका यह वीडियो भी काफी पसंद आ रहा है. शॉ के इस वीडियो पर उनके एक फैंस से लिखा, 'बहुत हार्ड गीगी.' वहीं उनके एक दूसरे फैंस ने लिखा, 'मुझे उम्मीद है कि आप इस साल मैन ऑफ द मैच होंगे.'

यह भी पढ़ें- पृथ्वी शॉ के बैन के बारे में पहले से जानते थे जोफ्रा आर्चर? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उनका यह पुराना ट्वीट

बात करें आईपीएल में पृथ्वी शॉ के प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने देश की इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अबतक 25 मैच खेलते हुए 25 इनिंग्स में 598 रन बनाए हैं. आईपीएल में शॉ के नाम चार अर्धशतक दर्ज है. आईपीएल में शॉ का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 99 रन है.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस