IPL 2020 Update: सनराइजर्स हैदराबाद को लगा बड़ा झटका, चोटिल Mitchell Marsh आईपीएल 2020 से हुए बाहर

आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद के आलराउंडर मिशेल मार्श टखने में चोट के कारण लीग के 13वें सीजन से बाहर हो गए हैं और अब वेस्टइंडीज के आलराउंडर जेसन होल्डर को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है. मार्श को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ खेले गए हैदराबाद के पहले मैच में टखने में चोट लग गई थी.

मिशेल मार्श (Photo Credits: Twitter)

IPL 2020: आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद के आलराउंडर मिशेल मार्श टखने में चोट के कारण लीग के 13वें सीजन से बाहर हो गए हैं और अब वेस्टइंडीज के आलराउंडर जेसन होल्डर को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है. मार्श को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ खेले गए हैदराबाद के पहले मैच में टखने में चोट लग गई थी.

सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्विटर पर कहा, " मिशेल मार्श चोट के कारण बाहर हो गए हैं. हम उनके जल्द से जल्द चोट से उबरने की कामना करते हैं. उनकी जगह जेसन होल्डर को आईपीएल 2020 के लिए टीम में शामिल किया गया है."

मार्श को सोमवार को गेंदबाजी करते समय चोट लग गई थी. चोटिल होने के बावजूद टीम ने उन्हें बल्लेबाजी के लिए भेजा था, लेकिन वह खाता खोले बिना आउट हो गए थे.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: BCCI के सचिव जय शाह बोले- आईपीएल-13 के उद्घाटन मैच को 20 करोड़ लोगों ने देखा

सनराइजर्स हैदराबाद को इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 10 रन से हार का सामना करना पड़ा था. सनराइजर्स हैदराबाद को लीग में अपना अगला मैच शनिवार को अबु धाबी में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलना है.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 रनों से रौंदा, ईशान मलिंगा ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 195 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 28वें मुकाबले में जीत की तलाश में उतरेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कड़ा मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू