IPL 2020 Update: BCCI को लगा बड़ा झटका, आखिरी समय पर आईपीएल से अलग हुई फ्यूचर ग्रुप कंपनी

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के लिए सभी टीमें संयुक्त अरब अमीरात पहुंच चुकी हैं. इस बीच खबर आ रही है कि फ्यूचर ग्रुप ने आईपीएल असोसिएट सेंट्रल स्पॉन्सरशिप से अपने हाथ पीछे खींच लिया है. बताया जा रहा है कि फ्यूचर ग्रुप के पीछे हटने का कारण स्पॉन्सरशिप के लिए अधिक कीमत चुकाना है.

आईपीएल ट्रॉफी (Photo Credits: IANS)

IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 13वें सीजन के लिए सभी टीमें संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) पहुंच चुकी हैं. इस बीच खबर आ रही है कि फ्यूचर ग्रुप (Future Group) ने आईपीएल असोसिएट सेंट्रल स्पॉन्सरशिप (IPL Associate Sponsorship) से अपने हाथ पीछे खींच लिया है. बताया जा रहा है कि फ्यूचर ग्रुप के पीछे हटने का कारण स्पॉन्सरशिप के लिए अधिक कीमत चुकाना है.

बता दें कि फ्यूचर ग्रुप पिछले पांच सालों से इंडियन प्रीमियर लीग के साथ जुड़ा हुआ है, लेकिन इस बार कंपनी ने ज्यादा कीमत होने की वजह से अपना नाम वापिस ले लिया है. हालांकि बोर्ड अभी तक राजी नहीं हुआ है जबतक फ्यूचर ग्रुप पिनल्टी भरने के लिए सहमत नहीं होता है.

यह भी पढ़ें- खेल की खबरें | खाली स्टेडियमों से आईपीएल में क्रिकेट की गुणवत्ता प्रभावित नहीं होगी: लक्ष्मण

इस मामले के बाद बोर्ड ने आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट से भी फ्यूचर ग्रुप का नाम असोसिएट स्पॉन्सर की लिस्ट से हटा दिया है. वहीं बोर्ड फ्यूचर ग्रुप की रिप्लेसमेंट के तौर पर भी दूसरी कंपनी की अब तलाश कर रहा है.

बता दें कि आईपीएल 2020 की शुरुआत 19 सितंबर से होगी, वहीं इसका फाइनल मुकाबला 10 नवंबर को खेला जाएगा. 53 दिन तक चलने वाले इस T20 टूर्नामेंट में फाइनल सहित कुल 60 मैच खेले जाएंगे. इसके अलावा इस बार आईपीएल का फाइनल मुकाबला सप्‍ताह के बीच दिन में खेला जाएगा, जो कि आईपीएल के इतिहास में पहली बार हो रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Arun Jaitley Stadium Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में आज बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड