IPL 2020 Update: आईपीएल शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कई सदस्य आए COVID-19 के चपेट में, पूरी टीम हुई क्वारंटीन
संयुक्त अरब अमीरात में खेले जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के शुरू होने से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स के कई सदस्य कोरोना वायरस के चपेट में आ गए हैं. इंडिया टूडे की एक रिपोर्ट के अनुसार तीन बार की आईपीएल विजेता चेन्नई टीम के 12 मेंबर कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं.
IPL 2020: संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) में खेले जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 13वें सीजन के शुरू होने से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कई सदस्य कोरोना वायरस (Coronavirus) के चपेट में आ गए हैं. इंडिया टूडे की एक रिपोर्ट के अनुसार तीन बार की आईपीएल विजेता चेन्नई टीम के 12 मेंबर कोविड-19 (COVID-19) से संक्रमित पाए गए हैं. हालांकि रिपोर्ट के अनुसार कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए सदस्य क्रिकेटर है, या कोई सपोर्ट स्टाफ हैं इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है.
बता दें कि चेन्नई की टीम को शुक्रवार से दुबई में प्रैक्टिस शुरू करनी थी लेकिन अब पूरी टीम को क्वारंटीन कर दिया गया है. वहीं इस मामले के सामने आने के बाद अब टीम का क्वारंटीन समय एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया गया है. धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम बीते 21 अगस्त को दुबई पहुंची थी.
गौरतलब हो कि इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच 19 सितंबर को आयोजित होने वाला है. वहीं मैच से पहले चेन्नई के सदस्यों का कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया जाना टीम के लिए बड़ी परेशानी कड़ी कर सकती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2020 05:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

