IPL 2020 Title Sponsorship: Vivo के हटने के बाद अब Amazon, Byju's और Jio पर नजर

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के टाइटल स्पॉन्सरशिप से वीवो इंडिया को अलग किए जानें के बाद बीसीसीआई इस साल के लिए टाइटल स्पॉन्सर तलाशने लगी है. बोर्ड जल्द ही इसके लिए टेंडर प्रक्रिया के जरिए बोलियां आमंत्रित करेगी.

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (Photo Credits: TW)

IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (Indian Premier League 2020) के टाइटल स्पॉन्सरशिप से वीवो इंडिया (Vivo India) को अलग किए जानें के बाद बीसीसीआई इस साल के लिए टाइटल स्पॉन्सर तलाशने लगी है. बोर्ड जल्द ही इसके लिए टेंडर प्रक्रिया के जरिए बोलियां आमंत्रित करेगी. आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सरशिप से इस साल वीवो के जानें के बाद ई-कॉमर्स कंपनी ऐमजॉन (Amazon), लर्निंग ऐप बायजूज (Byju's), फैंटसी स्पोर्ट्स प्लैटफॉर्म ड्रीम 11 (Dream 11), जियो (Jio) जैसी कई बड़ी कपनियां रेस में आ गई हैं.

खबरों की माने तो टाइटल स्पॉन्सरशिप से वीवो को हटाए जानें के बाद बोर्ड को अन्य कंपनी से वीवो जितनी वैल्यू तो नहीं मिलेगी. लेकिन जानकारों की माने तो अगर बीसीसीआई टाइटल स्पॉन्सर से एक तिहाई और दो आधिकारिक पार्टनर्स जोड़ ले तो यह बड़ी बात होगी. वीवो मोबाइल द्वारा बोर्ड को एक साल के लिए करीब 440 करोड़ रूपये दिए जाते थे.

यह भी पढ़ें- देश की खबरें | आईपीएल एसओपी: अलग होटलों में रहेंगी टीमें, जैविक रूप से सुरक्षित वातावरण के उल्लंघन पर होगी सजा

बता दें कि इन्विटेशन बिड के तहत नीलामी जीतने वाले को यूएई में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) में होने वाले आईपीएल के 13वें सीजन का प्रायोजक नियुक्त किया जाएगा.

इससे पहले, बीसीसीआई ने गुरुवार को आधिकारिक तौर पर वीवो के साथ साझेदारी खत्म कर दी. यह फैसला वीवो को प्रायोजक के तौर पर बनाए रखने के बाद बीसीसीआई और आईपीएल गवनिर्ंग काउंसिल की आलोचना के बाद लिया गया है.

यह भी पढ़ें- देश की खबरें | बीसीसीआई का दावा, यूएई में आईपीएल कराने को ‘सैद्धांतिक’ मंजूरी मिली

भारत सरकार ने पहले ही 59 चीन की मोबाइल एप को बैन कर दिया है. यह फैसला जून में एलएसी पर चीन और भारतीय सैनिकों के बीच झड़प के बाद लिया गया है जिसमें 20 भारतीय सैनिकों ने अपनी जान गंवा दी थी. इससे पहले, अखिल भारतीय व्यापारी संघ ने भी बीसीसीआई के वीवो को मुख्य प्रायोजक बनाए रखने के फैसले की आलोचना की थी.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर