IPL 2020: सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 163 रनों की चुनौती

जॉनी बेयरस्टो (53), डेविड वार्नर (45) और केन विलियम्सन (41) की जुझारू पारियों की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने मंगलवार को शेख जाएद स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल-13 के मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 162 रन बनाए हैं

दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credits: File Photo)

अबू धाबी: जॉनी बेयरस्टो (53), डेविड वार्नर (45) और केन विलियम्सन (41) की जुझारू पारियों की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने मंगलवार को शेख जाएद स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल-13 के मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 162 रन बनाए हैं. दिल्ली ने टॉस जीत हैदराबाद को बल्लेबाजी के लिए बुलाया.दिल्ली के गेंदबाजों ने शुरू से ही नपी-तुली गेंदबाजी की और ज्यादा रन नहीं दिए. दिल्ली के गेंदबाज हालांकि विकेट नहीं निकाल पाए लेकिन उन्होंने शुरुआत में वार्नर और बेयरस्टो को आक्रामक नहीं होने दिया.

अमित मिश्रा ने 77 के कुल स्कोर पर वार्नर को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। कप्तान ने अपनी पारी में 33 गेंदों का सामना कर तीन चौके और दो छक्के मारे।मनीष पांडे सिर्फ तीन रन ही बना सके. वह मिश्रा का दूसरा शिकार बना और 92 के कुल स्कोर पर उनका कैच कागिसो रबादा ने पकड़ा.यहां से इस आईपीएल में अपना पहला मैच खेल रहे विलियम्सन ने बेयरस्टो के साथ मिलकर 52 रनों की साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. यह भी पढ़े: SRH vs DC, IPL 2020 Live Cricket Streaming: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स के रोमांचक मैच को आप Disney+Hotstar पर देख सकते हैं लाइव

बेयरस्टो तेजी से रन बनाने को कोशिश में 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 144 के कुल स्कोर पर रबादा का शिकार बने. रबादा ने ही आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर विलियम्सन को आउट किया.डेब्यू कर रहे अब्दुल समद ने सात गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 12 रन बनाए।दिल्ली के लिए मिश्रा और रबाडा ने दो-दो विकेट लिए.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी