IPL में दो हजार रन और 110 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बने Ravindra Jadeja

चेन्नई सुपर किंग्स के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा आईपीएल में 2000 रन बनाने वाले और 110 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. जडेजा ने शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में 35 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली थी. इस पारी में उन्होंने 2 छक्के और पांच चौके मारे थे.

रवींद्र जडेजा (Photo Credits: IANS)

IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा आईपीएल में 2000 रन बनाने वाले और 110 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. जडेजा ने शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में 35 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली थी. इस पारी में उन्होंने 2 छक्के और पांच चौके मारे थे. इसके अलावा जडेजा लीग में 2000 रन बनाने वाले और 50 से ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे क्रिकेटर हैं. इस मामले में वो शेन वाटसन, केरन पोलार्ड, जैक्स कैलिस की सूची में शामिल हो गए हैं.

जडेजा ने एक बयान में कहा, "आईपीएल इतिहास में यह दोहरी उपलब्धि हासिल करने वाला पहला क्रिकेटर बनने की मुझे खुशी है. यह मुझे और ज्यादा कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगी. मुझे उम्मीद है कि मेरा परिवार और क्रिकेट को पसंद करने वाले दर्शकों को मेरे ऊपर गर्व होगा."

यह भी पढ़ें- KXIP vs MI 13th IPL Match 2020: Rohit Sharma का आईपीएल में धमाल, 5 हजार रन बनाने वाले बनें तीसरे खिलाड़ी

31 साल के जडेजा ने आईपीएल में अभी तक कुल 176 मैच खेले हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के साथ उन्होंने 106, गुजरात लायंस के साथ 27, कोच्चि टस्कर्स के साथ 14 और राजस्थान रॉयल्स के साथ 27 मैच खेले हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Toss Winner Prediction: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Satta Bazar Favorite Team: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट