IPL 2020 Players’ Update: UAE में गर्मी से परेशान हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा, कहा- यहां बहुत गर्मी है

इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए सभी टीमें संयुक्त अरब अमीरात पहुंच चुकी हैं. इस बीच पिछले साल की आईपीएल विजेता टीम मुंबई इंडियंस ने यूएई में सात दिन क्वारंटीन में गुजारने के बाद बीते शनिवार से मैदान में प्रैक्टिस करनी शुरू कर दी है. टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी प्रैक्टिस सेशन में भाग लिया.

रोहित शर्मा साथी खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस करते हुए (Photo Credits: Instagram/rohitsharma45)

IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के आगामी सीजन के लिए सभी टीमें संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) पहुंच चुकी हैं. इस बीच पिछले साल की आईपीएल विजेता टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने यूएई (UAE) में सात दिन क्वारंटीन (Quarantine) में गुजारने के बाद बीते शनिवार से मैदान में प्रैक्टिस करनी शुरू कर दी है. टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने भी प्रैक्टिस सेशन में भाग लिया.

काफी लंबे समय के बाद मैदान में प्रैक्टिस के लिए उतरे रोहित शर्मा ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि काफी इंतजार के बाद मैदान में वापस उतरना कमाल का रहा. रोहित शर्मा ने आगे कहा कि, 'यह वाकई बहुत ही अच्छा अनुभव था, सिर्फ मैदान पर जाकर ही काफी अच्छा महसूस हुआ. भले ही एक घंटे के लिए ही हमे वहां रहने को मिला लेकिन हमने इसका पूरा मजा लिया.'

यह भी पढ़ें- IPL 2020 Update: BCCI ने अनएकेडमी को बनाया आईपीएल का ऑफिशियल पार्टनर, जानिए कब तक का हुआ करार

इसके अलावा उन्होंने यूएई के मौसम के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'यहां गर्मी काफी है इसी वजह से हम पहले तय कर रहे हैं कि कंडिशन के मुताबिक ढल जाएं, यहां की जो पिच है और बाकी सारी चीजें उसके हिसाब से ताल मेल बिठा लिया जाए. शुरुआत के कुछ दिन काफी अच्छे रहने वाले हैं.'

बता दें कि बीते शनिवार को मुंबई इंडियंस के लिए कप्तान रोहित शर्मा के अलावा ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) समेत कई खिलाड़ियों ने आईपीएल के 13वें सीजन के लिए पहली बार मैदान में प्रैक्टिस की. प्रैक्टिस के दौरान लगभग सभी खिलाड़ियों को मास्क में देखा गया.

यह भी पढ़ें- खेल की खबरें | कोहली पांच महीने में पहली बार नेट पर दिखे, आईपीएल टीमों ने अभ्यास शुरू किया

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई की टीम ने अबतक सर्वाधिक चार बार आईपीएल की खिताब पर अपना कब्जा जमाया है. रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम ने साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल खिताब पर अपना कब्जा जमाया है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर