IPL 2020 Players Auction: आज होगा आईपीएल 2020 के लिए ऑक्शन, जानें किस टीम में है कितनी वैकेंसी

इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए आज कोलकाता में खिलाड़ियों के लिए फ्रेंचाइजी द्वारा बोली लगाई जाएगी. बता दें कि ये पहला मौका है जब खिलाड़ियों की नीलामी कोलकाता में आयोजित किया जा रहा है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

IPL 2020 Players Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के आगामी सीजन के लिए आज कोलकाता (Kolkata) में खिलाड़ियों के लिए फ्रेंचाइजी द्वारा बोली लगाई जाएगी. बता दें कि ये पहला मौका है जब खिलाड़ियों की नीलामी कोलकाता में आयोजित किया जा रहा है. आईपीएल 2020 के 13वें सीजन के लिए इस बार कुल 332 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी, जिसमें से कुल 73 खिलाड़ियों को खरीदा जाएगा. इन 73 खिलाड़ियों में 44 भारतीय और 29 विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे.

खिलाड़ियों के नीलामी की प्रक्रिया गुरुवार यानि आज दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा. खिलाड़ियों के नीलामी का लाइव प्रसारण प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी/1 एचडी हिंदी के साथ ही स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट, 1 तमिल, 1 तेलुगु, 1 कन्नड़ और 1 बांग्ला पर किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- IPL 2020 Players Auction: नीलामी में इन युवा खिलाड़ियों के लिए टीम मालिक खर्च कर सकते हैं छप्पर फाड़ पैसा

बता दें कि आईपीएल 2020 के लिए आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं. जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings), दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals), किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab), कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders), मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians), राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) है.

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में पांच रिक्त स्थान है, वहीं दिल्ली कैपिटल्स में 11, किंग्स इलेवन पंजाब में नौ, कोलकाता नाइट राइडर्स में 11, मुंबई इंडियंस में सात, राजस्थान रॉयल्स में 11, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में 12 और सनराइजर्स हैदराबाद में सात रिक्त स्थान खाली है. चेन्नई सुपर किंग्स के पास 14.60 करोड़ रूपये, दिल्ली कैपिटल्स के पास 27.85 करोड़ रूपये, किंग्स इलेवन पंजाब के पास 42.70 करोड़ रूपये, कोलकाता नाइट राइडर्स 35.65 करोड़ रूपये, मुंबई इंडियंस के पास 13.05 करोड़ रूपये, राजस्थान रॉयल्स के पास 28.90 करोड़ रूपये, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास 27.90 करोड़ रूपये और सनराइजर्स हैदराबाद के पास 17.00 करोड़ रूपये शेष है.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): गुजरात टाइटंस से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची KKR, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट