IPL 2020: आईपीएल 13 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को कोलकाता में होगी

इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सत्र के लिये खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को कोलकाता में होगी. आईपीएल की संचालन परिषद ने मंगलवार को मुंबई में एक बैठक में यह फैसला लिया. हर साल अप्रैल मई में होने वाले आईपीएल के लिये खिलाड़ियों की नीलामी पहली बार कोलकाता में हो रही है.

आईपीएल खिलाड़ियों की नीलामी (Photo Credits: IPL/Facebook)

IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सत्र के लिये खिलाड़ियों की नीलामी (Players' Auction) 19 दिसंबर को कोलकाता (Kolkata) में होगी. आईपीएल की संचालन परिषद ने मंगलवार को मुंबई (Mumbai) में एक बैठक में यह फैसला लिया. हर साल अप्रैल मई में होने वाले आईपीएल के लिये खिलाड़ियों की नीलामी पहली बार कोलकाता में हो रही है. यह शहर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की कोलकाता नाइट राइडर्स का घरेलू मैदान है. आईपीएल संचालन परिषद के एक सदस्य ने बैठक के बाद कहा ,‘‘आईपीएल की नीलामी कोलकाता में 19 दिसंबर को होगी. पहले यह बेंगलुरू (Bengaluru) में होती थी.’’

हर फ्रेंचाइजी को 2019 सत्र में 82 करोड़ रुपये आवंटित किये गए थे जो 2020 सत्र में बढ़कर प्रति टीम 85 करोड़ रुपये हो गए हैं. इसके अतिरिक्त तीन करोड़ रुपये अतिरिक्त हर टीम के पास होंगे. दिल्ली कैपिटल्स के पास 7.7 करोड़, राजस्थान रॉयल्स के पास 7.15 करोड़ और केकेआर के पास 6.05 करोड़ रुपये का बैलेंस है. यह भी पढ़ें- IPL: सनराइजर्स हैदराबाद ने अगले सीजन के लिए टॉम मूडी की जगह ट्रेवर बेलिस को बनाया अपना कोच.

आईपीएल 2020 की नीलामी से पहले टीमों के पास शेष राशि:

चेन्नई सुपर किंग्स: 3 . 2 करोड़ रुपये, दिल्ली कैपिटल्स: 7.7 करोड़ रुपये, किंग्स इलेवन पंजाब: 3.7 करोड़ रुपये, कोलकाता नाइट राइडर्स: 6.05 करोड़ रुपये, मुंबई इंडियंस: 3.55 करोड़ रुपये, राजस्थान रायल्स: 7.15 करोड़ रुपये, रायल चैलेंजर्स बेंगलोर : 1.80 करोड़ रुपये, सनराइजर्स हैदराबाद: 5.30 करोड़ रुपये.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड