MI vs CSK, IPL 2020 Live Cricket Streaming: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के मैच को आप Disney+Hotstar पर देख सकते हैं लाइव

क्रिकेट फैंस को जिस पल का इंतजार था वो पल आ गया है. इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का शुभआरंभ शनिवार यानि आज शाम से हो रहा है. इस सीजन का पहला मैच पिछले साल की चैंपियन मुंबई इंडियंस और उपविजेता चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा.

मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (Photo Credits: File Photo)

IPL 2020: क्रिकेट फैंस को जिस पल का इंतजार था वो पल आ गया है. इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 13वें सीजन का शुभआरंभ शनिवार यानि आज शाम से हो रहा है. इस सीजन का पहला मैच पिछले साल की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और उपविजेता चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच खेला जाएगा. दिनों टीमों के बीच खेले जानें वाला पहला आईपीएल मैच संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) के अबू धाबी (Abu Dhabi) शहर में स्थित शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम (Sheikh Zayed Cricket Stadium) में खेला जाएगा. टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान शाम 7.00 बजे मैदान में आएंगे. वहीं मैच का लाइव प्रसारण 7.30 बजे से किया जाएगा. मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी+हॉटस्टार एप पर देख पाएंगे. (मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें).

बता दें कि आईपीएल 2020 के लिए मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में एक से बढ़कर एक स्टार खिलाड़ी शामिल हैं जो अकेले दम पर कभी भी मैच का रुख बदल सकते हैं. मुंबई के पास बल्लेबाजी में जहां अफ्रीकी स्टार विकेटकीपर खिलाड़ी क्विंटन डी कॉक, कप्तान रोहित शर्मा, कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं, वहीं चेन्नई की टीम में भी कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, फाफ डू प्लेसी और शेन वॉटसन जैसे मैच विजेता खिलाड़ी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- Dream11 IPL 2020 Live Streaming Online on Mobile: IPL 2020 के लिए Jio और Airtel ने पेश किया Disney+Hotstar फ्री सब्सक्रिप्शन प्लान

बात करें गेंदबाजी की तो इस मामले में मुंबई की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के मामले कुछ ज्यादा मजबूत नजर आ रही है. टीम के पास T20 क्रिकेट के टॉप गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, नाथन कूल्टर नाइल, ट्रेंट बोल्ट, मिशेल मैक्लिनेगन जैसे विश्वस्तरीय तेज गेंदबाज हैं. इसके अलावा टीम के पास युवा राहुल चाहर, कुणाल पांड्या और जयंत यादव जैसी स्पिन तिकड़ी भी शामिल है.

वहीं चेन्नई की टीम में जोश हेजलवुड, लुंगी एनगिडी, शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे. चेन्नई की टीम में मुंबई की अपेक्षा स्पिन गेदबाजों की भरमार है. टीम के पास इमरान ताहिर, रविंद्र जडेजा, मिशेल सैंटनर, पीयूष चावला, कर्ण शर्मा और आर साइ किशोर जैसे स्पिन गेंदबाज शामिल हैं.

संभावित टीमें इस प्रकार हैं:

चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, फ्रांसिस डु प्लेसिस, रवींद्र जडेजा, शेन वाटसन, अंबाती रायडू, पीयूष चावला, केदार जाधव, कर्ण शर्मा, इमरान ताहिर, दीपक चहर, शार्दूल ठाकुर, लुंगी नगिदी, मिशेल सैंटनर, सैम कुरैन, मुरली विजय, जोस हेजलवुड, ऋतुराज गायकवाड, एन.जगदीशन, केएम. आसिफ, मोनू कुमार, आर. साई किशोर.

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे (विकेटकीपर), अनमोलप्रीत सिंह, अनुकूल रॉय, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, जेम्स पैटिनसन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, किरॉन पोलार्ड, क्रूणाल पांड्या, मिशेल मैक्लेंघन, मोहसिन खान, नाथन कल्टर नाइल, प्रिंस बलवंत राय, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), राहुल चहर, सौरभ तिवारी, शेरफाने रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड