IPL 2020: Ravichandran Ashwin ने कहा- Chris Gayle के दोनों पैर बांधकर गेंदबाजी करनी चाहिए

किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल-13 मुकाबले में क्या हराया, खिलाड़ियों की भावनाएं सामने आने लगी हैं. इसी तरह की एक भावना दिल्ली के गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने व्यक्त की है. मंगलवार को हुए मैच में अश्विन एक पल गेल के जूतों का फीता बांधते नजर आए थे.

रविचंद्रन अश्विन (File Photo)

IPL 2020: किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल-13 मुकाबले में क्या हराया, खिलाड़ियों की भावनाएं सामने आने लगी हैं. इसी तरह की एक भावना दिल्ली के गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने व्यक्त की है. मंगलवार को हुए मैच में अश्विन एक पल गेल के जूतों का फीता बांधते नजर आए थे. इस फोटो को अश्विन ने ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा कि मैं तो गेल के जूतों के फीते बांध रहा था लेकिन ऐसे बल्लेबाज के दोनों पैर बांधकर उसे गेंदबाजी करनी चाहिए.

अश्विन ने लिखा, "गेल के तो दोनों पैर बांधकर गेंदबाजी करनी चाहिए. हमारे लिए कठिन दिन था लेकिन हम वापसी करेंगे." इस मैच में दिल्ली के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने शानदार नाबाद 106 रन बनाए. वह आईपीएल में लगातार दो शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

यह भी पढ़ें- KKR vs RCB 39th IPL Match 2020: कोलकाता के खिलाफ चला Virat Kohli का बल्ला तो ये 3 बड़े रिकॉर्ड बनने तय

धवन ने भी स्वीकार किया है कि यह उनकी टीम के लिए कठिन मैच था लेकिन इस मैच से काफी कुछ सीखते हुए आगे बढ़ेगी. धवन इस मैच में शतक लगाने के साथ धवन ने आईपीएल में 5000 रन पूरे किए थे. वह ऐसा करने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं.

इस जीत के बाद पंजाब की टीम आठ अंकों के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई है. दिल्ली के खाते में 14 अंक हैं और वह अभी भी टॉप पर है. यह मैच जीतने की स्थिति में दिल्ली की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई होती. इधर, पंजाब ने इस जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Satta Bazar Favorite Team: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े