IPL 2020: आईपीएल से पहले जसप्रीत बुमराह ने भरी हुंकार, कहा- अब समय आ गया है

देश की प्रतिष्ठित टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन को लेकर मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह काफी उत्साहित हैं. बुमराह ने ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए लिखा है, 'अब समय आ गया है.' जसप्रीत बुमराह ने अपने इस ट्वीट के साथ अपनी एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें वह मुंबई इंडियंस की जर्सी में विकेट लेने के बाद जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं.

जसप्रीत बुमराह (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: देश की प्रतिष्ठित टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के आगामी सीजन को लेकर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) काफी उत्साहित हैं. बुमराह ने ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए लिखा है, 'अब समय आ गया है.' जसप्रीत बुमराह ने अपने इस ट्वीट के साथ अपनी एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें वह मुंबई इंडियंस की जर्सी में विकेट लेने के बाद जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं.

बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) में खेला जाएगा. आईपीएल (IPL) टूर्नामेंट की शुरुआत पहले देश में 29 मार्च को होना था, लेकिन इस दौरान कोरोनावाना वायरस (Coronavirus) महामारी के दिन प्रतिदिन बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इसे अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया था.

यह भी पढ़ें- देश की खबरें | बीसीसीआई और वीवो ने एक साल के लिये आईपीएल करार निलंबित किया, अगले साल फिर हो सकता है बहाल

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन की शुरुआत इस साल 19 सितंबर से होगी, वहीं इसका फाइनल मुकाबला 10 नवंबर को खेला जाएगा. इंडियन प्रीमियर लीग के सभी मैच इस साल संयुक्त अरब अमीरात के दुबई, अबु धाबी और शारजाह स्थित स्टेडियम में खेले जाएंगे.

बात करें आईपीएल में जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने अबतक इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में 77 मैच खेलते हुए 77 इनिंग्स 82 सफलता प्राप्त की है. बुमराह का आईपीएल में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सात रन खर्च कर तीन विकेट हैं. गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी के बारे में बात करें तो बुमराह ने आईपीएल में 77 मैच के 12 पारियों में 35 रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें- देश की खबरें | आईपीएल एसओपी: अलग होटलों में रहेंगी टीमें, जैविक रूप से सुरक्षित वातावरण के उल्लंघन पर होगी सजा

वहीं जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया के लिए अबतक 14 टेस्ट मैच खेलते हुए 28 इनिंग्स में 68 सफलता प्राप्त की है. इसके अलावा उन्होंने देश के लिए 64 वनडे मैच खेलते हुए 64 इनिंग्स में 104 और 50 T20 मैच खेलते हुए 49 इनिंग्स में 59 सफलता प्राप्त की है.

Share Now

संबंधित खबरें

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Scorecard: दिल्ली में कनाडा ने संयुक्त अरब अमीरात को दिया 151 रनों का लक्ष्य, हर्ष ठाकर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Score Update: दिल्ली में कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी कनाडा, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\