हार्दिक पांड्या का तूफान: DY Patil T20 Cup में 37 गेंदों में जड़ा शतक, शाहिद अफरीदी के रेकॉर्ड की बराबरी की

चोट के चलते लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने क्रिकेट के मैदान पर धमाकेदार वापसी की है. बड़ोदा के इस सितारे ने एक घरेलू मैच में शाहिद अफरीदी के रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए 37 गेंदों में शतक जड़ा है.

हार्दिक पांड्या (Photo Credit- Facebook)

मुंबई: चोट के चलते लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने क्रिकेट के मैदान पर धमाकेदार वापसी की है. बड़ोदा के इस सितारे ने एक घरेलू मैच में पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए 37 गेंदों में शतक जड़ा है. DY Patil T20 Cup में पांड्या ने गेंद और बल्ले दोनो से कमाल किया और अपनी टीम रिलायंस-1 (Reliance 1) को धमाकेदार जीत दिलाई. आईपीएल शुरू होने से पहले इस प्रदर्शन से पांड्या का आत्मविश्वास बढ़ेगा जिसका फायदा मुंबई इंडियंस टीम को मिलेगा जो इस साल खिताब बचाने के लिए मैदान में उतरेगी.

अपनी तूफानी पारी में पांड्या ने 10 छक्के लगाए. उन्होंने विपक्षी टीम के गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया. वी जीवराजन की एक ओवर में तो उन्होंने 26 रन बटोरे. सहवाग की तरह पांड्या ने छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया. उनकी इस पारी की बदौलत Reliance1 ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट गवांकर 252 रन बनाये. हार्दिक पांड्या ने वापसी करने के बाद कहा- मैदान में उतर कर अच्छा लग रहा है

देखें उनकी आतिशी पारी की एक झलक-

छक्का लगाकर पूरा किया शतक-

बात दें कि दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत के दौरे पर आने वाली है. इस सीरीज के लिए टीम का सिलेक्शन अभी तक नहीं हुआ है. आज की उनकी धुआंधार पारी को देखते हुए चयनकर्ता पांड्या का चुनाव टीम में कर सकते हैं. वैसे उनका आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलना लगभग तय है.

Share Now

संबंधित खबरें

Shai Hope ODI Record vs India: भारत के खिलाफ वनडे में कैसा रहा है शाई होप का प्रदर्शन? आंकड़े जानकर रह जाएंगे हैरान

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Scorecard: डरबन में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 298 रनों का लक्ष्य, मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड