IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी सहित सपोर्ट स्टाफ कोरोना निगेटिव, एक और टेस्ट से होगा गुजरना

भारत सहित पूरी दुनिया में कोरोना वायरस महामारी का कोहराम थमने का नाम नहीं ले रहा है. साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन की शुरुआत से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम कोरोना मामलों को लेकर चर्चा में है. बताना चाहते है कि पिछले सप्ताह सीएसके के 13 खिलाड़ी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे. इसी बीच खबर है कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ एक और बार कोरोना टेस्ट से गुजरने वाले हैं.

चेन्नई टीम (Photo Credits-IANS)

नई दिल्ली, 1 सितंबर. भारत सहित पूरी दुनिया में कोरोना वायरस (Coronavirus Pandemic) महामारी का कोहराम थमने का नाम नहीं ले रहा है. साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन की शुरुआत से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम कोरोना मामलों को लेकर चर्चा में है. बताना चाहते है कि पिछले सप्ताह सीएसके (Chennai Super Kings) के 13 खिलाड़ी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे. इसी बीच खबर है कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ एक और बार कोरोना टेस्ट से गुजरने वाले हैं.

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार सोमवार को सीएसके के खिलाड़ियों का कोविड-19 टेस्ट हुआ है. जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है. इस खबर से चेन्नई के फैन्स ने राहत की सांस ली है. लेकिन इन सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का 3 सितंबर को एक बार फिर कोरोना का टेस्ट किया जाएगा. इस टेस्ट के बाद 5 सितंबर से खिलाड़ी ट्रेनिंग के लिए मैदान पर उतरेंगे. यह भी पढ़ें-IPL 2020 Updates- महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करनी चाहिए: गौतम गंभीर

वहीं सुरेश रैना पहले ही निजी कारणों के चलते भारत वापस लौट आए हैं. साथ ही वे आईपीएल में नहीं शामिल होने वाले हैं. चेन्नई टीम में जो लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं उनमें दीपक चाहर और ऋतुराज गायकवाड सहित अन्य सपोर्ट स्टाफ का समावेश है. इससे पहले कुछ सदस्य के कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के चलते टीम का क्वारंटीन समय बढ़ा दिया गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रांची में भारत बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट