IPL 2020 Could Be Cancelled: इस साल आईपीएल हो सकता है रद्द, पाकिस्तान ने सितम्बर-अक्टूबर में श्रीलंका में एशिया कप खेलने का दिया प्रस्ताव

पूरे विश्व में फैल चुके कोरोना महामारी की वजह से लोगों का हाल बेहाल है. कोरोना वायरस की वजह से लगभग पिछले कुछ समय से खेल की बड़ी प्रतियोगिताओं को रद्द कर दिया गया है. इसी कड़ी में देश की प्रतिष्ठित लीग आईपीएल का आयोजन भी इस बार अपने तय समय पर शुरू नहीं हो सका और उसे अनिश्चित काल के लिए रद्द कर दिया गया है.

आईपीएल ट्रॉफी और पीसीबी लोगो (Photo Credits: PTI and PCB)

IPL 2020 Could Be Cancelled: पूरे विश्व में फैल चुके कोरोना महामारी की वजह से लोगों का हाल बेहाल है. कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से लगभग पिछले कुछ समय से खेल की बड़ी प्रतियोगिताओं को रद्द कर दिया गया है. इसी कड़ी में देश की प्रतिष्ठित लीग आईपीएल (IPL) का आयोजन भी इस बार अपने तय समय पर शुरू नहीं हो सका और उसे अनिश्चित काल के लिए रद्द कर दिया गया है. एशिया कप और T20 वर्ल्ड कप के तिथियों के टलने की दिशा में एक बार फिर आईपीएल को उनकी जगह सितंबर या अक्टूबर-नवंबर की खाली विंडो में कराने पर चर्चा हो रही है, लेकिन अगर एशिया कप या T20 वर्ल्ड कप उस तिथि पर होते हैं, तो आईपीएल का आयोजन बेहद ही मुश्किल होगा.

बता दें कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में इस बार एशिया कप 2020 का आयोजन होने वाला था, लेकिन यहां दिन प्रतिदिन कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसका आयोजन करना बेहद मुश्किल दिखाई दे रहा है. ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) ने श्रीलंका को मेजबानी करने का प्रस्ताव दिया है.

यह भी पढ़ें- IPL Update: आईपीएल में चीनी स्पॉन्सरशिप से भारतीय अर्थव्यवस्था को हुआ फायदा- अरूण धूमल

इसके बदले पाकिस्तान श्रीलंका में होने वाले 2022 एशिया कप की मेजबानी चाहता है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने यह अदला-बदली का प्रस्ताव 9 जून को हुई एशिया क्रिकेट काउंसिल की मीटिंग में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को दिया है.

बता दें कि श्रीलंका में पिछली बार एशिया कप का आयोजन साल 2010 में हुआ था. श्रीलंका के पास मौजूदा समय में एशिया कप की मेजबानी का सुनहरा मौका है. हालांकि एसीसी की कार्यकारी समिति ने इस पर अभी कोई फैसला नहीं लिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 रनों से रौंदा, ईशान मलिंगा ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 195 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 28वें मुकाबले में जीत की तलाश में उतरेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कड़ा मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू