केविन पीटरसन ने आईपीएल को लेकर दिया अपना सुझाव, कहा- तीन सुरक्षित स्टेडियम में खेले जाएं मैच

कोरोनावायरस के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण का भविष्य अधर में लटका हुआ है. लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और आईपीएल फ्रेंचाइजी अभी भी इसके आयोजन को लेकर उम्मीद बनाए हुए हैं.

केविन पीटरसन (Photo Credits: Facebook)

कोरोनावायरस के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण का भविष्य अधर में लटका हुआ है. लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और आईपीएल फ्रेंचाइजी अभी भी इसके आयोजन को लेकर उम्मीद बनाए हुए हैं. इस बीच, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन का मानना है कि आईपीएल का आयोजन हर हाल में होना चाहिए. पीटरसन ने स्टार स्पोटर्स क्रिकेट कनेक्टेड कार्यक्रम में कहा, " हम कहते हैं कि जुलाई-अगस्त शुरूआत है. वास्तव में मेरा मानना है कि आईपीएल का आयोजन हर हाल में होना चाहिए. मेरा मानना है कि यह क्रिकेट सीजन की शुरूआत है. दुनिया भर में हर एक खिलाड़ी आईपीएल खेलने के लिए बेताब है."

पूर्व कप्तान ने कहा, " एक तरीका यह हो सकता है कि फ्रेंचाइजियों को कुछ पैसे मिलें, ऐसी स्थिति होने पर आप तीन स्थानों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जोकि फैन्स के लिए पूरी तरह से बंद हैं. खिलाड़ी अभी भी बाहर आ सकते हैं और तीन-सप्ताह का टूर्नामेंट खेल सकते हैं."

यह भी पढ़ें- आईपीएल शुरू नहीं होने से निराश सूर्यकुमार यादव ने कहा- मन से वानखेड़े और तन से घर में हूं

उन्होंने कहा कि फैन्स घर से भी इसका आनंद ले सकते हैं. पीटसन ने कहा, " तीन स्थानों के साथ यह एक अच्छा टूर्नामेंट होगा, जिसमें हमें पता है कि हम सुरक्षित हैं. मुझे नहीं लगता है कि इस स्थिति में फैन्स को खतरा लेने की जरूरत है."

पूर्व कप्तान ने कहा, " इस समय फैन्स को यह समझने की जरूरत है कि वे इस समय लाइव मैच का आनंद नहीं ले सकते हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी