आईपीएल 2019: लगातार 4 मैच हारने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने दिया ये बड़ा बयान

उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट में अभी टीम के पास 10 मैच और बचे हैं जिसमें टीम मजबूती से वापसी कर सकती है. इसके अलावा कप्तान ने आने वाले मैचों में टीम में बदलाव के संकेत भी दिए.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली (Photo: IANS)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में पिछले चार मैचों में लगातार हाल झेलने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि आगे हालात बदलने के लिए टीम को अच्छा करने की जरूरत है. राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में बेंगलोर को सात विकेट से हराकर इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की है. कोहली ने मैच के बाद कहा, "हम 15-20 रन पीछे रह गए. मार्कस स्टोयनिस और मोइन अली ने हमें अच्छा स्कोर दिया था। अंत में रन बनाना आसान नहीं था क्योंकि विकेट धीमा थी। हम कई गललियां की और कैच छोड़े."

उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट में अभी टीम के पास 10 मैच और बचे हैं जिसमें टीम मजबूती से वापसी कर सकती है. इसके अलावा कप्तान ने आने वाले मैचों में टीम में बदलाव के संकेत भी दिए.

यह भी पढ़े- बैंगलोर को मिली राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करारी हार, ट्विटर पर जमकर उड़ा मजाक

कोहली ने कहा, "टीम ने अच्छी शुरुआत नहीं की और हालात बहुत खराब हैं. हमें विश्वास रखना होगा कि हालात बदल सकते हैं. हमें भरोसा बनाए रखना होगा. टूर्नामेंट बहुत लंबा नहीं है लिहाजा आपको बेस्ट प्लेइंग इलेवन तय करनी होगा. हम देखेंगे कि टीम में संतुलन कैसे बन सकता है और कैसे हमारे खिलाड़ी मैच जिताऊ प्रदर्शन कर पाते हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड