IPL 2019: दिल्ली के खिलाफ मिली हार से निराश कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने कहा- हमें बाकी बचे मैचों में जीत की लय पकड़नी होगी
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ हार झेलने के बाद किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के कप्तान रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin)ने कहा कि उनकी टीम को इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के बाकी बचे मौचों में जीत की लय पकड़नी होगी.
IPL 2019: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ हार झेलने के बाद किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के कप्तान रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin)ने कहा कि उनकी टीम को इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के बाकी बचे मैचों में जीत की लय पकड़नी होगी.
पंजाब को शनिवार को यहां फिरोज शाह कोटला मैदान (Feroz Shah Kotla Ground) पर खेले गए मैच में दिल्ली ने पांच विकेट से शिकस्त दी. मैच के बाद अश्विन ने कहा, "यह टूर्नामेंट एक साथ जीत दर्ज करने के बारे में है और अब हमें लय पकड़नी होगी."
यह भी पढ़ें- IPL 2019: किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन के उपर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना
क्रिस गेल की 37 गेंदों पर 69 रनों की पारी के बावजूद पंजाब की टीम सात विकेट के नुकसान पर 163 रन ही बना पाई. कप्तान ने माना कि ओस की वजह से उनकी टीम उपयुक्त रन नहीं बना पाई. अश्विन ने कहा, "स्पिन गेंदबाजों के लिए गेंद को पकड़ना मुश्किल हो रहा था. गेल की दमदार पारी के बावजूद हमने बीच के ओवरों में बहुत विकेट खो दिए."
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2019 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

