IPL 2019: विराट कोहली, अब्राहम डिविलियर्स और युजवेंद्र चहल ने किया जमकर डांस, देखें वीडियो

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League ) के 12वें सीजन की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (Royal Challengers Bangalore) के लिए बेहद निराश करने वाला हुआ है.

विराट कोहली,अब्राहम डिविलियर्स और युजवेंद्र चहल (Photo Credits: IANS)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (Royal Challengers Bangalore) के लिए बेहद निराश करने वाला हुआ है. जी हां बेंगलुरु को जहां अपने पहले ही मैच में पूर्व विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग (Chennai Super Kings) ने सात विकेट से हराया वहीं दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने उसे उसके होम ग्राउंड पर 6 रनों से हराया.

इसी बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बैंगलौर के जर्सी में आज एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें विराट कोहली, अब्राहम डिविलियर्स (AB de Villiers) और युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में युजवेंद्र चहल ने डांस के मामले में विराट कोहली और अब्राहम डिविलियर्स को भी पीछे छोड़ दिया है. जी हां वीडियो में जहां कोहली और डिविलियर्स शर्माते हुए नजर आ रहे हैं वहीं चहल ने खुलकर डांस किया है.

बता दें कि अपने पिछले मैच में बैंगलौर के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले मुंबई को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर मेजबान टीम के सामने 188 रनों का लक्ष्य रखा था. जवाब में उतरी विराट सेना निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 181 रन ही बना सकी.

यह भी पढ़ें- आईपीएल 2019: आखिरी गेंद नो-बॉल थी, हार के बाद अंपायर पर भड़क उठे कोहली; वीडियो वायरल

इस मैच में अब्राहम डिविलियर्स ने 41 गेदों में नाबाद 70 रनों की शानदार पारी खेली थी वहीं कप्तान विराट कोहली ने भी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के गेदबाजों की जमकर खबर लेते हुए 46 रनों की पारी खेली थी. युजवेंद्र चहल ने अपने चार ओवर के स्पेल में 38 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक चार विकेट लिए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली ने रचा इतिहास; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli New Milestone: विराट कोहली बने आईपीएल इतिहास में 800 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज, RCB vs GT मैच में रचा इतिहास