IPL 2019: सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता टॉस, लिया गेंदबाजी करने का फैसला
इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें संस्करण के एक अहम मुकाबले में आज दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान (Feroz Shah Kotla Ground) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) आमने सामने है.
IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें संस्करण के एक अहम मुकाबले में आज दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान (Feroz Shah Kotla Ground) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) आमने सामने है. सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर मेजबान टीम दिल्ली कैपिटल्स को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है.
बता दें कि दिल्ली की टीम को अपने पिछले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की बात करें तो मेहमान टीम ने अपने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (Royal Challengers Bangalore) को 118 रनों के बड़े अंतर से मात दी थी.
हैदराबाद के लिए इस मैच में सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (David Warner) और जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) ने शानदार शतक लगाए और अपनी टीम को दो विकेट के नुकसान पर 231 रनों का विशाल स्कोर प्रदान किया था.
यह भी पढ़ें- DC vs SRH, IPL 2019 Live Cricket Score: यहां देखें DC vs SRH के आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर
बता दें कि कोटला की विकेट धीमी रहती है, ऐसे में आज के मैच में स्पिनरों की अहमियत ज्यादा रहेगी. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आज के मैच में जहां राशिद खान और मोहम्मद नबी जैसे स्टार स्पिनर हैं वहीं दिल्ली कैपिटल्स के पास अमित मिश्रा, अक्षर पटेल और संदीप लामिछाने जैसे अच्छे स्पिनर हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2019 07:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

