IPL 2019: मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी के लिए राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ को मिला 'मैन ऑफ द मैच' अवार्ड

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 36वें मुकाबले में आज राजस्थान (Rajasthan) के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में मेजबान टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को तीन विकेट से मात देते हुए इस सीजन की अपनी तीसरी सफलता हासिल कर ली है.

राजस्थान रॉयल्स (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 36वें मुकाबले में आज राजस्थान (Rajasthan) के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में मेजबान टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को पांच विकेट से मात देते हुए इस सीजन की अपनी तीसरी सफलता हासिल कर ली है. मेजबान टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को मैन ऑफ द मैच (Man Of The Match) का अवार्ड दिया गया है. बता दें आज स्मिथ ने पांच चौके और एक छक्के की मदद से 48 गेदों में नाबाद 59 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली.

इससे पहले आज राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर मेहमान टीम मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 161 रन ही बना सकी. मेहमान टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने 65 रनों की शानदार बल्लेबाजी की.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: क्विंटन डी कॉक की फिफ्टी पर भारी पड़ा स्टीव स्मिथ का अर्धशतक, राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई को पांच विकेट से रौंदा

जवाब में मैदान में उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम पांच गेंद शेष रहते ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया. मेहमान टीम के लिए कप्तान स्टीव स्मिथ ने नाबाद 59 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. स्मिथ के अलावा रेयान पराग ने 43 रनों की शानदार पारी खेली. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 12, संजू सैमसन ने 35, बेन स्टोक्स ने 0, एश्टन टर्नर ने 0 और स्टुअर्ट बिन्नी ने 07 रनों की नाबाद पारी खेली.

मेहमान टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए स्पिन गेंदबाज राहुल चाहर ने फिर शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन सफलताएं हासिल की. राहुल चाहर के अलावा जसप्रीत बुमराह ने एक सफलता प्राप्त की.

Share Now

संबंधित खबरें

'कुंवारों की कराऊंगी शादी', राजस्थान में सरपंच पद की महिला प्रत्याशी अनीता सैनी का अनोखा चुनावी वादा, VIDEO वायरल

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें