IPL 2019: आज चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी राजस्थान रॉयल्स, सवाईमान सिंह स्टेडियम में होगा मुकाबला

राजस्थान रॉयल्स आज इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 12वें संस्करण के मुकाबले में यहां सवाईमान सिंह स्टेडियम में मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी...

चेन्नई और राजस्थान (Photo Credit- File Photo)

जयुपर:  राजस्थान रॉयल्स आज इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 12वें संस्करण के मुकाबले में यहां सवाईमान सिंह स्टेडियम में मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी. पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों के हार झेलने के बाद राजस्थान की टीम महेंद्र सिह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई के खिलाफ वापसी करना चाहेगी. चेन्नई के खिलाफ वापसी करने के लिए राजस्थान को एड़ी-चोटी का जोर लगाना होगा क्योंकि चेन्नई ने अपने पिछले मुकाबले में घर में कोलकाता को सात विकेट से शिकस्त दी है.

चेन्नई ने लीग में अब तक छह मैचों में पांच मे जीत दर्ज की है जबकि एक में ही उसे हार मिली है. टीम 10 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है. टीम के गेंदबाज इस समय शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं और उन्होंने अपने पिछले मुकाबले में कोलकाता को 108 रन पर ही रोक दिया था. तेज गेंदबाज दीपक चहर के साथ अनुभवी हरभजन सिंह और इमरान ताहिर भी बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: IPL 2019: पोलार्ड और विल्जोएन का Bromance वीडियो इन्टरनेट पर वायरल

बल्लेबाजी में अंबाती रायडु फॉर्म में लौटना चाहेंगे. रायडु को छोड़कर फॉफ डु प्लेसिस, शेन वाटसन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. डेथ ओवरों में धोनी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी टीम के जड़ी बूटी का काम कर रही है. दूसरी तरफ, राजस्थान की बल्लेबाजी ज्यादातर जोस बटलर और अजिंक्य रहाणे पर टिकी हुई है. युवा बल्लेबाज संजू सैमसन ने एक मैच में जरूर शतक लगाया था, लेकिन उसके बाद से वह अपने उस प्रदर्शन को दोहरा नहीं पा रहे हैं.

इसके अलावा स्टीव स्मिथ और बेन स्टोक्स को भी चेन्नई के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन करने की जरुरत है. राजस्थान ने पांच मैचो में केवल एक जीते हैं जबकि चार हारे हैं. टीम दो अंकों के साथ सातवें नंबर पर है.

टीमें (संभावित :)

राजस्थान : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कृष्णप्पा गौतम, संजू सैमसन, श्रेयस गोपाल, आर्यमान बिड़ला, एस. मिधुन, प्रशांत चोपड़ा, स्टुअर्ट बिन्नी, राहुल त्रिपाठी, बेन स्टोक्स, स्टीव स्मिथ, जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, ईश सोढ़ी, धवल कुलकर्णी, महिपाल लोमरोर, जयदेव उनादकट, वरुण एरॉन, ओशेन थॉमस, शशांक सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, शुभम रंजाने, मनन वोहरा, एश्टन टर्नर, रियान पराग.

चेन्नई : अंबाती रायडू, शेन वाटसन, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, ड्वायन ब्रावो, दीपक चहर, शार्दूल ठाकुर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, मुरली विजय, ध्रुव शौरे, फाफ डु प्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, मिशेल सैंटनर, डेविड विली, सैम बिलिंग्स, समीर, मोनू कुमार, कर्ण शर्मा, केएम आसिफ, मोहित शर्मा.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Shreyas Iyer IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, PBKS के कप्तान के आकंड़ों पर एक नजर

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Stats And Preview: दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपर किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Sanju Samson IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं संजू सैमसन का प्रदर्शन, विस्फोटक बल्लेबाज के आकंड़ों पर एक नजर