IPL 2019: आज राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, ईडन गार्डन्स में होगा मुकाबला

कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की टीम आज इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 12वें संस्करण में यहां ईडन गार्डन्स मैदान (Eden Gardens) पर राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) से भिड़ेगी.

राजस्थान और कोलकाता (File Photo)

कोलकाता:  कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की टीम आज इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 12वें संस्करण में यहां ईडन गार्डन्स मैदान (Eden Gardens) पर राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) से भिड़ेगी. दो बार की चैम्पियन कोलकाता ने शानदार तरीके से सीजन की शुरुआत की थी लेकिन लीग के बीच में आकर वह जीत की पटरी से उतर चुकी है. टीम इस समय 10 मैचों में चार जीत और छह हार के साथ अंकतालिका में छठे नंबर पर है. कोलकाता को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अब अपने सभी चारों मैच जीतने होंगे.

टीम के लिए चिंता की बात यह है कि कप्तान दिनेश कार्तिक की नेतृत्व क्षमता सवालों के घेरे में है और उनके बल्ले से रन भी नहीं निकल पा रहा है. कार्तिक ने लीग के 10 मैचों में अब तक केवल 117 रन ही बनाए हैं. विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल किए गए कार्तिक का फॉर्म में लौटना न सिर्फ कोलकाता के लिए बल्कि भारतीय टीम के लिए भी अच्छा होगा.

यह भी पढ़ें: IPL 2019: किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी के लिए एबी डी विलियर्स को मिला ‘मैन ऑफ द मैच’ अवार्ड

कोलकाता की टीम ज्यादातर कैरेबियाई विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल पर ही टिकी हुई दिखाई दे रही है, जिन्होंने अब तक 10 मैचों में 392 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में सर्वाधिक विकेट लेने वालों की सूची में कोलकाता का कोई भी गेंदबाज टॉप-10 में शामिल नहीं है. दूसरी तरफ, राजस्थान के लिए भी अब यह टूनार्मेंट करो या मरो वाला हो गया है. टीम को प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए अब अपने बाकी बचे सभी मैच जीतने होंगे.

राजस्थान इस समय 10 मैचों में तीन जीत और सात हार के साथ सातवें नंबर पर है. टीम प्रबंधन ने अपने पिछले मैच से पहले अजिंक्य रहाणे को कप्तानी से हटाकर स्टीवन स्मिथ को कप्तान बनाया है. उनकी कप्तानी में टीम ने एक मैच जीता लेकिन फिर से दिल्ली कैपिटल्स से साथ हुए मैच में टीम जीत की पटरी से उतर गई.

हालांकि कप्तानी का बोझ हटने के बाद रहाणे ने अच्छा प्रदर्शन किया है और उन्होंने पिछले मैच में दिल्ली के खिलाफ नाबाद 105 रन की पारी खेली थी. टीम चाहेगी कि रहाणे इसी फॉर्म को आगे भी बरकरार रखें. टीम को अब जोफरा आर्चर और बेन स्टोक्स की सेवाएं भी नहीं मिल पाएंगी. दोनों खिलाड़ी विश्व कप की तैयारियों के लिए 15 सदस्यीय इंग्लैंड की टीम से जुड़ जाएंगे.

टीमें :

कोलकाता : दिनेश कार्तिक (कप्तान), सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, जो डेनली, लॉकी फग्र्यूसन, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, हैरी गर्नले, कुलदीप यादव, पीयूष चावला, नीतीश राणा, संदीप वॉरियर, के.सी. करियप्पा, शुभमन गिल, श्रीकांत मुंधे, निखिल नाइक, पृथ्वी राज और प्रसिद्ध कृष्णा.

राजस्थान : अजिंक्य रहाणे, कृष्णप्पा गौतम, संजू सैमसन, श्रेयस गोपाल, आर्यमान बिड़ला, एस. मिधुन, प्रशांत चोपड़ा, स्टुअर्ट बिन्नी, राहुल त्रिपाठी, बेन स्टोक्स, स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, ईश सोढ़ी, धवल कुलकर्णी, महिपाल लोमरोर, जयदेव उनादकट, वरुण एरॉन, ओशेन थॉमस, शशांक सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, शुभम रंजाने, मनन वोहरा, एश्टन टर्नर, रियान पराग.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 195 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 28वें मुकाबले में जीत की तलाश में उतरेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कड़ा मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट