IPL 2019: मैच के बाद धोनी ने राजस्थान के खिलाड़ियों के साथ जो किया वो हर स्टार क्रिकेटर के लिए है सबक, देखें वीडियो
राजस्थान के सवाई मान सिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में गुरुवार को उतार-चड़ाव भरे मैच में पिछले साल की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने रोमांचक मुकाबले में मेजबान टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को चार विकेट से मात देते हुए इस सीजन की अपनी 6वीं सफलता प्राप्त की.
IPL 2019: राजस्थान के सवाई मान सिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में गुरुवार को उतार-चड़ाव भरे मैच में पिछले साल की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने रोमांचक मुकाबले में मेजबान टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को चार विकेट से मात देते हुए इस सीजन की अपनी 6वीं सफलता प्राप्त की. इस जीत के साथ ही चेन्नई की टीम अब अंकतालिका में 12 अंको के साथ टॉप पर बनी हुई है.
मैच के बाद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में धोनी विपक्षी टीम राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ियों को बीच मैदान में क्रिकेट की बारीकियों को समझाते हुए नजर आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें- IPL 2019: पहली बार मैदान पर इतने गुस्से में दिखे कैप्टन कूल धोनी, अंपायर से भी उलझे, देखें वीडियो
View this post on Instagram
Probably explaining how it was exactly done! #Thala masterclass! #WhistlePodu #Yellove 🦁💛
बता दें कि गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 25वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर मेजबान टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 151 रन का लक्ष्य रखा. लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर प्राप्त कर लिया. मेजबान टीम के लिए अंबाती रायडू (57) (Ambati Rayudu) और कप्तान धोनी (58) ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली. धोनी को मैच जिताऊ पारी के लिए पारी के लिए मैन ऑफ द मैच (Man Of The Match) का अवार्ड दिया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2019 11:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

