RR vs MI, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन 36वें मुकाबले में आज राजस्थान (Rajasthan) के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का सामना मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से है.

मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 36वें मुकाबले में आज राजस्थान (Rajasthan) के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का सामना मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से है. राजस्थान की टीम इस सीजन में आठ मैचों में चार अंक हासिल करके सातवें पायदान पर काबिज है. बता दें कि पिछले मुकाबले में उसे किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के खिलाफ 12 रनों से हार झेलनी पड़ी थी.

पंजाब के खिलाफ 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान 16वें ओवर तक मुकाबले में बनी हुई थी, लेकिन तीसरा विकेट गिरने के बाद अजिंक्य रहाणे की टीम मैच में पिछड़ती चली गई. इस हार ने यह साबित का दिया की राजस्थान की टीम तेजी से रन बनाने के लिए जोस बटलर पर अधिक निर्भर है. रहाणे और स्टीव स्मिथ ने इस संस्करण में अभी तक बल्ले से कोई बड़ा योगदान नहीं दिया है जबकि पिछले महीने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शतक जड़ने के बाद से संजू सैमशन के फॉर्म भी गिरावट आई है. (मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें).

यह भी पढ़ें- IPL 2019: आंद्रे रसेल और नीतीश राणा की तूफानी पारी भी कोलकाता को नहीं दिला सकी जीत, बेंगलोर ने हासिल की दूसरी सफलता

स्मिथ पिछले मैच में नहीं खेले थे और पंजाब के खिलाफ वह वापसी कर सकते हैं. उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के एश्टन टर्नर को भी रहाणे मौका दे सकते हैं. इंग्लैंड के प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर मेजबान टीम के अहम खिलाड़ी हैं और मुंबई के खिलाफ भी उनसे दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. दूसरी ओर, तीन बार की आईपीएल विजेता मुंबई शानदार फॉर्म में चल रही है. पिछले मैच में मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को उसी के घर में 40 रनों से करारी शिकस्त दी थी. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें).

मुंबई का कोई भी बल्लेबाज दिल्ली के खिलाफ अर्धशतक नहीं लगा पाया, लेकिन राहुल चहर के तीन विकेट और जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी के दम पर वे मुकाबला जीतने में कामयाब रही. हरफनमौला खिलड़ी हार्दिक और क्रुणाल पांड्या ने भी मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी उपयोगिता सबित की थी.मुंबई जीत के प्रबल दावेदार है, लेकिन राजस्थान दोनों टीमों के बीच इस संस्करण में हुए पहले मुकाबले से प्रेरणा ले सकती है. राजस्थान ने अंतिम ओवर तक गए उस मुकाबले में चार विकेट से जीत दर्ज की थी.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: वर्ल्ड कप से पहले धोनी पीठ दर्द से परेशान, रैना ने संभाली CSK की कमान

संभावित टीम इस प्रकार है-

राजस्थान रॉयल्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कृष्णप्पा गौतम, संजू सैमसन, श्रेयस गोपाल, आर्यमान बिड़ला, एस. मिधुन, प्रशांत चोपड़ा, स्टुअर्ट बिन्नी, राहुल त्रिपाठी, बेन स्टोक्स, स्टीव स्मिथ, जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, ईश सोढ़ी, धवल कुलकर्णी, महिपाल लोमरोर, जयदेव उनादकट, वरुण एरॉन, ओशेन थॉमस, शशांक सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, शुभम रंजाने, मनन वोहरा, एश्टन टर्नर, रियान पराग.

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, युवराज सिंह, क्रुणाल पांड्या, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, मयंक मारकंडे, राहुल चाहर, अनूकुल रॉय, सिद्धेश लाड, आदित्य तारे, क्विंटन डी कॉक, एविन लुइस, केरन पोलार्ड, बेन कटिंग, मिशेल मैक्लेनघन, एडम मिल्ने, जेसन बेहरेनडॉर्फ, अनमोलप्रीत सिंह, बरिंदर सरन, पंकज जायसवाल, रसिख सलाम, जसप्रीत बुमराह.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट