क्रिकेट

IPL 2019: एबी डी विलियर्स ने की छक्के चौकों की बरसात, बेंगलोर ने पंजाब को दिया 203 रन का लक्ष्य

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 42वें मुकाबले में आज बेंगलोर (Bengaluru) के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में टॉस हारकर पहले बलेबाजी करते हुए मेजबान टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान मेहमान टीम किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के सामने 203 रन का लक्ष्य रखा है.

IPL 2019: एबी डी विलियर्स ने की छक्के चौकों की बरसात, बेंगलोर ने पंजाब को दिया 203 रन का लक्ष्य
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम किंग्स इलेवन पंजाब (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 42वें मुकाबले में आज बेंगलोर (Bengaluru) के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में टॉस हारकर पहले बलेबाजी करते हुए मेजबान टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान मेहमान टीम किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के सामने 203 रन का लक्ष्य रखा है.

मेजबान टीम के लिए आज मध्यक्रम के दिग्गज बल्लेबाज एबी डी विलियर्स ने नाबाद 82 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. डी विलियर्स के अलावा मेजबान टीम के लिए कप्तान विराट कोहली ने 13, विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने 43, मोइन अली ने 04, अक्षदीप नाथ ने 03 और मार्कस स्टोइनिस ने नाबाद 46 रन बनाए.

यह भी पढ़ें- RCB vs KXIP, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम किंग्स इलेवन पंजाब के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

मेहमान टीम किंग्स इलेवन पंजाब के लिए आज मोहम्मद शमी, मुरुगन अश्विन, रविचंद्रन अश्विन, और हरडस विजोएन ने क्रमशः एक-एक विकेट लिए. बता दें कि आज अंकित राजपूत ने अपने चार ओवर के स्पेल में 46 रन दिए और एक सफलता भी उनके हाथ नहीं लगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2019 09:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).