RCB vs CSK, IPL 2019 Live Cricket Score: यहां देखें RCB vs CSK के आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर
बेंगलोर (Bengaluru) के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में आज इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 39वें मुकाबले में मेजबान टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) का मुकाबला मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के साथ है.
IPL 2019: बेंगलोर (Bengaluru) के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में आज इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 39वें मुकाबले में मेजबान टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) का मुकाबला मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के साथ है. बता दें कि बेंगलोर को लीग के 12वें सीजन के पहले मैच में चेन्नई से सात विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी. चेन्नई ने बेंगलोर को मात्र 70 रन पर ही ढेर कर दिया था और फिर तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया था. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें).
हालांकि टीम के कप्तान विराट कोहली ने पिछले मैच में ही इस सीजन का अपना पहला शतक लगाया है और टीम को उम्मीद है कि कप्तान अपने इस फार्म को चेन्नई के खिलाफ भी जारी रखेंगे. जहां एक तरफ महेंद्र सिह धोनी की टीम नौ मैचों में सात जीत के साथ तालिका में शीर्ष पर चल रही है तो वहीं बेंगलोर नौ मैचों में दो ही जीत के साथ सबसे नीचे आठवें नंबर पर है. अपने घरेलू मैदान में होने जा रहे इस मुकाबले में कोहली एंड कंपनी के लिए जीत की लय कायम रखना मुश्किल जरूर है लेकिन असंभव नहीं. (मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें).
दूसरी तरफ चेन्नई को अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार का सामना करना पड़ा है और टीम अब फिर से जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी. नियमित कप्तान धोनी चोट के कारण पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे और अब इस मैच में उनके खेलने की उम्मीद है. धोनी की गैर-मौजूदगी में टीम हैदराबाद के खिलाफ पांच विकेट पर 132 रन ही बना सकी थी. ऐसे में धोनी की मौजूदगी से टीम को काफी फायदा होगाा.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2019 06:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

