IPL 2019: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली जीत से खुश नहीं है कैप्टन कूल धोनी, बोल दी बड़ी बात

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ गुरुवार को चार विकेट से जीत दर्ज करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने कहा कि उनकी टीम मैच के दौरान की गई गलतियों से बहुत कुछ सीख सकती है.

धोनी (Photo Credits: IANS)

IPL 2019: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ गुरुवार को चार विकेट से जीत दर्ज करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने कहा कि उनकी टीम मैच के दौरान की गई गलतियों से बहुत कुछ सीख सकती है.

धोनी ने कहा, "मैच बहुत कड़ा था और राजस्थान को श्रेय देने की जरूरत है. वे अच्छा स्कोर खड़ा कर सकते थे बस कुछ रनों से चूक गए, लेकिन उन्होंने हमारी बल्लेबाजी पर दबाव बनाया. वे आखिरी ओवर तक ऐसा करने में कायम रहे." धोनी चाहते हैं कि उनके खिलाड़ी इस मैच में की गई गलतियों से सीखें.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: दिनेश कार्तिक की नजर में शुभमन गिल के साथ ये खिलाड़ी हैं बहुत स्टाइलिश

उन्होंने कहा, "इस तरह के मैच जीतने के बाद आप बहुत कुछ सीखते हैं. जीत का जश्न बनाना जरूरी है, लेकिन गलतियों से सीखना भी है." तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर मैच में बेहतरीन प्रदर्शन नहीं कर पाए. जिस पर धोनी ने कहा, "अंत में आदमी गलतियां करते हैं, लेकिन अगर आपको हार मिली है तो टीम को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि शार्दुल ओवर डाल रहे थे या कोई और गेंदबाज. यह देखना महत्वपूर्ण है कि क्या बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की या फेल हो गए."

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Pitch Report: एमए चिदम्बरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या पंजाब किंग्स के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Preview: एमए चिदम्बरम स्टेडियम में आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Weather Update: आज चेन्नई में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Streaming: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त