IPL 2019: राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से दिया मात, अंतिम चार में पहुंचने की संभावनाएं हुई तेज
इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 45वें मुकाबले में आज राजस्थान (Rajasthan) के सवाई मान सिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में मेजबान टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को सात विकेट से रौंदते हुए इस सीजन की अपनी पांचवी सफलता प्राप्त कर ली है.
IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 45वें मुकाबले में आज राजस्थान (Rajasthan) के सवाई मान सिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में मेजबान टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को सात विकेट से रौंदते हुए इस सीजन की अपनी पांचवी सफलता प्राप्त कर ली है. इस जीत के साथ ही राजस्थान की टीम अंतिम चार में पहुंचने की अपनी सम्भावनायें अभी भी जिंदा रखे हुए है.
मेहमान टीम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) द्वारा दिए गए 161 रन के जवाब में मैदान में उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम लक्ष्य को पांच गेंद शेष रहते ही तीन विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया. मेजबान टीम के लिए आज विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने नाबाद 48 रनों की उम्दा पारी खेली. सैमसन के अलावा अजिंक्य रहाणे ने 39, लियाम लिविंगस्टोन ने 44, कप्तान स्टीवन स्मिथ ने 22 और एश्टन टर्नर ने नाबाद 03 रनों की शानदार पारी खेली.
यह भी पढ़ें- IPL 2019: मनीष पांडे ने लगाया शानदार अर्धशतक, हैदराबाद ने राजस्थान को दिया 161 रन का लक्ष्य
सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के लिए आज खलील अहमद, शाकिब अल हसन और राशिद खान ने क्रमशः एक-एक विकेट लिए. बता दें कि आज हैदराबाद के तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल और भुवनेश्वर कुमार को कोई सफलता नहीं मिली.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2019 11:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

