IPL 2019: हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को मिली ऑरेंज कैप

बॉल टेम्पिरिंग विवाद के कारण लगे प्रतिबंध के चलते बीते साल इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) से बाहर रहे ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वार्नर (David Warner) ने आईपीएल के 12वें सीजन में दमदार वापसी की और लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने. वह लीग के 12वें सीजन में सबसे ज्याद रन बनाने के कारण औरेंज कप के हकदार रहे.

डेविड वॉर्नर (Photo Credit- File Photo)

IPL 2019: बॉल टेम्पिरिंग विवाद के कारण लगे प्रतिबंध के चलते बीते साल इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) से बाहर रहे ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वार्नर (David Warner) ने आईपीएल के 12वें सीजन में दमदार वापसी की और लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने. वह लीग के 12वें सीजन में सबसे ज्याद रन बनाने के कारण ऑरेंज कैप (Orange Cap) के हकदार रहे. वार्नर ने इस सीजन 12 मैच खेले और 69.20 की औसत से 692 रन बनाए. इसमें एक शतक और आठ अर्धशतक शामिल हैं. वार्नर ने इस सीजन तीन मैच कम खेले क्योंकि विश्व कप टीम का हिस्सा बनने के लिए उन्हें बीच में से स्वदेश लौटना पड़ा. वार्नर के जाने के बाद हैदराबाद दो लीग मैच और प्लेऑफ में एक एलिमिनेटर मैच भी खेला था. उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 100 रहा.

दूसरे स्थान पर किंग्स इलेवन पंजाब के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल रहे. राहुल ने 14 मैचों में 53.90 की औसत से एक शतक और छह अर्धशतक के दम पर 593 रन बनाए. राहुल का इस सीजन सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 100 रहा. तीसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस के क्विंटन डी कॉक हैं. जिन्होंने 16 मैचों की 16 पारियों में 35.26 की औसत से 529 रन बनाए. उन्होंने इस सीजन चार अर्धशतक भी जमाए. डी कॉक ने इस सीजन एक पारी में सर्वाधिक 81 रन बनाए.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: KKR के कप्तान दिनेश कार्तिक को पछाड़ते हुए धोनी बनें आईपीएल इतिहास के सबसे सफल विकेटकीपर

छह सीजन बाद प्लेऑफ में पहुंचने वाली दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन चौथे स्थान पर रहे. धवन ने 16 मैचों में 34.73 की औसत से 521 रन अपने खाते में डाले. धवन ने अपनी टीम के लिए पांच अर्धशतक भी लगाए हैं. धवन का सर्वोच्च स्कोर नाबाद 97 रहा. पांचवें नंबर वो कोलकाता नाइट राइडर्स के आंद्रे रसेल ने जिन्होंने इस सीजन अपनी कई पारियों से कोलकाता को हार से मुंह से बाहर निकाला. रसेल ने इस सीजन 14 मैच खेले जिसमें 56.66 की औसत से 510 रन बनाए. रसेल ने चार बार 50 का आंकड़ा पार किया. रसेल का सर्वोच्च स्कोर नाबाद 80 रहा.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Mohammed Shami IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मोहम्मद शमी का प्रदर्शन, घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू