IPL 2019: क्विंटन डी कॉक ने लगाया शानदार अर्धशतक, मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को दिया 162 रन का लक्ष्य
इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 36वें मुकाबले में आज राजस्थान (Rajasthan) के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम ने मेजबान टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के सामने निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 160 रनों का लक्ष्य रखा है.
IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 36वें मुकाबले में आज राजस्थान (Rajasthan) के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम ने मेजबान टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के सामने निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 162 रनों का लक्ष्य रखा है.
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए आज विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) ने पारी की शुरुआत करते हुए 47 गेदों में छ चौके और दो छक्के की मदद से 65 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. डी कॉक के अलावा सूर्यकुमार यादव ने 34, कप्तान रोहित शर्मा ने 05, केरन पोलार्ड ने 10, हार्दिक पांड्या ने 23, बेन कटिंग ने नाबाद 13 और क्रुणाल पांड्या ने नाबाद 02 रनों, की महत्वपूर्ण पारी खेली.
यह भी पढ़ें- IPL 2019: जोस बटलर बनने वाले है पिता, लौटे स्वदेश, संजू सैमसन निभाएंगे विकेटकीपर की भूमिका
मेजबान टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के लिए आज फिर युवा स्पिन गेंदबाज श्रेयस गोपाल शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने चार ओवर के स्पेल में मात्र 21 रन खर्च करते हुए दो विकेट लिए. गोपाल के अलावा स्टुअर्ट बिन्नी, जोफ्रा आर्चर और जयदेव उनादकट ने एक-एक सफलता प्राप्त की.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2019 05:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

