IPL 2019: मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स का रोका विजय-रथ, हार्दिक पांड्या ने बल्ले के बाद गेंद से भी ढाया कहर

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 15वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को 37 रनों से हराते हुए धोनी सेना की इस सीजन में लगातार मिल रही सफलता को रोक दिया है.

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 15वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को 37 रनों से हराते हुए धोनी सेना की इस सीजन में लगातार मिल रही सफलता को रोक दिया है. जी हां मुंबई इंडियंस द्वारा दिए गए 171 रनों के लक्ष्य के सामने मेहमान टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 133 रन ही बना सकी. चेन्नई के लिए केदार जाधव ने शानदार 58 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. लेकिन उनकी या पारी भी चेन्नई सुपर किंग्स को जीत नहीं दिला सकी.

केदार जाधव के अलावा मेहमान टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आज अंबाती रायडू ने 0' शेन वाटसन ने 5, सुरेश रैना ने 16, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 12, रवींद्र जडेजा ने 1, ड्वेन ब्रावो ने 8, दीपक चहर ने 7, मोहित शर्मा ने नाबाद 0 और शार्दूल ठाकुर ने नाबाद 12 रन बनाए.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: केरन पोलार्ड ने हवा में छलांग लगाकर सुरेश रैना का बाउंड्री पर लपका कैच, वीडियो देखकर दंग रह जाएंगे आप

मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी की बात करें तो पहले बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन करने वाले ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी में भी अपना जलवा बिखेरते हुए अपने चार ओवर के स्पेल में मात्र 20 रन खर्च करते हुए तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए. पांड्या के अलावा लसिथ मलिंगा ने भी क्रमशः तीन सफलताएं हासिल की. इस दोनों गेदबाजों के अलावा जेसन बेहरेनडोर्फ ने दो महत्वपूर्ण विकेट लिए.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB W vs MI W, WPL 2026 16th Match Scorecard: वडोदरा में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 200 रनों का टारगेट, नट साइवर-ब्रंट ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB W vs MI W, WPL 2026 16th Match Live Score Update: वडोदरा में मुंबई मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं टूर्नामेंट का 16वां टी20 मुकाबला; यहां देखें लाइव स्कोरकार्ड

RCB W vs MI W, WPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: वडोदरा में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला की कप्तान स्मृति मंधाना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB W vs MI W, WPL 2026 16th Match Pitch Report And Weather Update: वडोदरा में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज मचाएंगे तांडव या आरसीबी के गेंदबाज बिखेरेंगे जलवा? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\