IPL 2019: कोलकाता को हराने के बाद एअरपोर्ट की फर्श पर सोए धोनी, साक्षी ने भी दिया साथ, फैंस ने सादगी को सराहा

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) का 12वां सीजन अपने चरम पर है. इसी बीच मंगलवार को हुए इस सीजन के 23वें मुकाबले में पिछले साल की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) को सात विकेट से हराते हुए इस सीजन की अपनी पांचवां सफलता प्राप्त कर ली है.

एयरपोर्ट पर साक्षी के साथ जमीन पर सोते हुए धोनी और साक्षी (Photo Credits: instagram.com/mahi7781)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) का 12वां सीजन अपने चरम पर है. इसी बीच मंगलवार को हुए इस सीजन के 23वें मुकाबले में पिछले साल की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) को सात विकेट से हराते हुए इस सीजन की अपनी पांचवां सफलता प्राप्त कर ली है. मेजबान टीम के लिए सलामी बल्लेबाज फाफ डुप्लेसी (Faf du Plessis) ने 43 रनों की नाबाद पारी खेली थी, और चेन्नई को जीत के दहलीज पर पहुंचाया था.

बता दें कि चेन्नई का अगला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के साथ जयपुर में है. जिसके लिए मेहमान टीम बुधवार 10 अप्रैल को सुबह जयपुर के लिए रवाना हुई. इस दौरान चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और उनकी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जी हां इस फोटो में दोनों ही एयरपोर्ट पर बैग सिर के नीचे रखकर जमीन पर सोते हुए नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: दीपक चाहर ने बताया अपनी सफलता का राज, धोनी के साथ करते हैं ये काम

बता दें कि इस फोटो को सोशल मीडिया पर अपलोड करते ही हंगामा सा मच गया है. जी हां इस पर धोनी फैंस ने अलग-अलग दिल को छू देनें वाले कमेंट्स किए हैं.धोनी ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, 'जब आप आईपीएल की टाइमिंग के आदी हो जाते हैं और आपकी सुबह-सुबह फ्लाइट होती है, तो आपका हाल ऐसा हो जाता है.' बता दें कि इस तस्वीर को चेन्नई सुपर किंग्स के ऑफिशियल अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड