IPL 2019: धोनी और रविन्द्र जडेजा की जुगलबंदी ने फिर दिखाया कमाल, देखते रह गए रोहित शर्मा

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 15वें मुकाबले में आज पिछले साल की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में आमने-सामने हैं.

महेंद्र सिंह धोनी (Photo Credit: Getty Images)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 15वें मुकाबले में आज पिछले साल की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में आमने-सामने हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने टॉस जीतकर मेजबान टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया. मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही. बता दें कि मुंबई का स्कोर 8.3 ओवर में महज 50 रन है और उसके शीर्ष तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं.

इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आठवां ओवर लेकर मैदान में रविन्द्र जडेजा (Ravindra Jadeja) आए. जडेजा ने अपने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का विकेट लेकर टीम को और संकट में धकेल दिया है. बता दें कि जडेजा की गेंद पर चेन्नई के कप्तान धोनी ने विकेट के पीछे कोई गलती नहीं करते हुए हुए शानदार तरीके से कैच लपका. रोहित शर्मा इस मैच में 18 गेदों का सामना करके एक चौके की मदद से 13 रन बनाकर आउट हुए.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: डेविड वार्नर की प्रशंसा में टॉम मूडी ने गढ़े कसीदे, कहा- उनके अंदर न खत्म होने वाली रनों की भूख है

बता दें कि इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने एक चैम्पियन टीम की तरह खेलते हुए अपने शुरुआती तीनों मुकाबलों में शानदार जीत हासिल की है. वहीं मुंबई अपने शुरूआती तीनों मैचों में एक ही जीत दर्ज कर पाई है. ज्ञात हो कि मुंबई को अपने पिछले मैच में पंजाब के हाथों हार मिली है. मुंबई के हिस्से इस सीजन में तीन मैचों में सिर्फ एक जीत आई है जबकि उसे दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार