IPL 2019: चेन्नई सुपर किंग्स के थीम सॉन्ग पर एमएस धोनी, हरभजन सिंह, केदार जाधव और मुरली विजय ने किया डांस, देखें Video

इस वीडियो में चेन्नई सुपर किंग्स के थीम सॉन्ग पर एमएस धोनी, हरभजन सिंह, केदार जाधव और मुरली विजय डांस और मस्ती करते देखे जा सकते हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी (Photo Credits: Instagram)

इंडियन प्रीमियर लीग 2019 (IPL 2019) की शुरुआत अगले हफ्ते से हो रही है. इस बीच एक नया वीडियो (Video) सामने आया है जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाड़ी एक एड की शूटिंग के दौरान डांस और मस्ती करते नजर आ रहे हैं. दरअसल, इस वीडियो में चेन्नई सुपर किंग्स के थीम सॉन्ग पर एमएस धोनी (MS Dhoni), हरभजन सिंह (Harbhajan Singh), केदार जाधव (Kedar Jadhav) और मुरली विजय (Murali Vijay) डांस और मस्ती करते देखे जा सकते हैं. इस वीडियो को चेन्नई सुपर किंग्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है.

बता दें कि एमएस धोनी, केदार जाधव आईपीएल 2019 के लिए शुक्रवार शाम तो हरभजन सिंह शनिवार को चेन्नई पहुंचे. चेन्नई सुपर किंग्स के ये खिलाड़ी एक सॉफ्ट ड्रिंक के एड की शूटिंग के लिए आए थे. तभी सीएसके के थीम सॉन्ग बजने पर ये सभी डांस और मस्ती करने लगे. यह भी पढ़ें- IPL 2019: आईपीएल को लेकर कप्तान कोहली ने लिया बड़ा फैसला, कहा- कितने मैच खेलने हैं, यह फैसला खिलाड़ी खुद करेगा

देखें वीडियो-

गौरतलब है कि आईपीएल के 12वें सीजन की शुरुआत 23 मार्च से हो रही है. इस सीजन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा. मैच के लिए टिकटों की बिक्री 16 मार्च से शुरू हो गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Key Players To Watch Out: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें