IPL 2019: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अहम मुकाबले में मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, यॉर्कर स्पेशलिस्ट लसिथ मलिंगा लौटे स्वदेश

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के अहम मुकाबले में आज पिछले साल की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) मैदान में आमने-सामने होंगे. मैच शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है.

लसिथ मलिंगा (Photo Credit: PTI)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के अहम मुकाबले में आज पिछले साल की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) मैदान में आमने-सामने होंगे. मैच शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है. जी हां मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने अपने अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) को वापिस बुला लिया है.

जी हां यॉर्कर स्पेशलिस्ट लसिथ मलिंगा घरेलू वनडे टूर्नामेंट खेलने के लिए स्वदेश वापस लौट रहे हैं. इस खबर की पुष्टि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने खुद की है. बताया जा रहा है कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड वर्ल्डकप को ध्यान में रखते हुए 4 से 11 अप्रैल तक सुपर प्रोविंशियल वनडे टूर्नामेंट का आयोजन कर रहा है. जिसमें श्रीलंका की चार टीमें हिस्सा लेंगी. इस टूर्नामेंट को वर्ल्ड कप से पहले ट्रायल के तौर पर देखा रहा है. इस टूर्नामेंट में मलिंगा गाले की टीम की कप्तानी करेंगे.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: बैंगलोर को मिली राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करारी हार, ट्विटर पर जमकर उड़ा मजाक

माना जा रहा है कि लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) के स्वदेश वापसी के बाद मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडोर्फ (Jason Behrendorff) को उनकी जगह टीम में शामिल किया है. बेहरेनडोर्फ हाल ही में युएई में पाकिस्तान के खिलाफ 5 वनडे मैचों की सीरीज खेलकर लौटे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB W vs MI W, WPL 2026 16th Match Scorecard: वडोदरा में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 200 रनों का टारगेट, नट साइवर-ब्रंट ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB W vs MI W, WPL 2026 16th Match Live Score Update: वडोदरा में मुंबई मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं टूर्नामेंट का 16वां टी20 मुकाबला; यहां देखें लाइव स्कोरकार्ड

RCB W vs MI W, WPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: वडोदरा में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला की कप्तान स्मृति मंधाना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB W vs MI W, WPL 2026 16th Match Pitch Report And Weather Update: वडोदरा में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज मचाएंगे तांडव या आरसीबी के गेंदबाज बिखेरेंगे जलवा? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\