RCB vs SRH, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव
IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 54वें मुकाबले में आज बेंगलोर (Bengaluru) के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में मेजबान टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) का इस सीजन में आज आखिरी मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के साथ है.
IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 54वें मुकाबले में आज बेंगलोर (Bengaluru) के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में मेजबान टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) का इस सीजन में आज आखिरी मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के साथ है. इस मैच में जहां हैदराबाद अंतिम-4 में जगह बनाना चाहेगी तो वहीं बेंगलोर की कोशिश सीजन का अंत जीत के साथ करने पर होगी.
हैदराबाद इस मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सुपर ओवर में मात खाने के बाद इस मैच में आ रही है. हैदराबाद के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि अगर वह इस मैच में हार भी जाती है तो भी वह प्लेऑफ में जगह बना सकती है. इसके लिए कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब को अपने आखिरी दो-दो मैचों में से एक-एक हारना होगा. अपने स्टार बल्लेबाज डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो की गैरमौजूदगी में मनीष पांडे ने जिम्मेदारी को अपने कंधों पर लिया और मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेल गए मैच में हैदराबाद को संभाला. उन्हीं की अर्धशतकीय पारी के दम पर हैदराबाद मैच को सुपर ओवर में ले गई थी,च हालांकि वहां उसे हार मिली. (मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें).
यह भी पढ़ें- IPL 2019: ईशांत शर्मा और अमित मिश्रा की घातक गेंदबाजी, राजस्थान ने दिल्ली को दिया 116 रन का लक्ष्य
पांडे ने इस मैच में 47 गेंदों में नाबाद 71 रनों की पारी खेली थी. इस मैच में पांडे के अलावा कप्तान केन विलियम्सन, विजय शंकर और रिद्धिमान साहा को भी योगदान देने की जरूरत है. गेंदबाजी में हैदराबाद ने अच्छा किया है लेकिन बेंगलोर में दुनिया के दो सबसे अच्छे बल्लेबाजों में शुमार विराट कोहली और अब्राहम डिविलियर्स हैं, ऐसे में हैदराबाद बेंगलोर को हल्के में नहीं ले सकती. काफी कुछ स्पिनर राशिद कान और खलील अहमद पर निर्भर होगा. राशिद ने अभी तक 13 मैचों में 14 विकेट अपने नाम किए हैं. खलील के हिस्से सात मैचों में 14 विकेट हैं. भुवनेश्वर कुमार से इन दोनों को साथ की जरूरत होगी. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें).
बेंगलोर की बात की जाए तो कोहली की कप्तानी वाली टीम के पास गंवाने के लिए कुछ नहीं हैं. प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के बाद वह सिर्फ सम्मान बचाने के लिए मैदान पर उतरेगी और जीत के साथ ही लीग का अंत करना चाहेगी. बल्लेबाजी कोहली और डिविलियर्स पर ही निर्भर रहेगी. इन दोनों को बीता खराब सीजन भूल आखिरी मैच में अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने की जरूरत होगी. गेंदबाजी बेंगलोर की चिंता है. युजवेंद्र चहल, उमेश यादव, नवदीप सैनी को आखिरी मैच में पहले से बेहतर करना होगा.
सम्भावित टीमें इस प्रकार है-
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), अब्राहम डिविलियर्स, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमेयर, शिवम दूबे, वाशिंगटन सुंदर, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, हेनरिक क्लासेन , मोइन अली, कोलिन डी ग्रांडहोम, पवन नेगी, टिम साउदी, अक्षदीप नाथ, मिलिंद कुमार, देवदत्त पडिक्कल, गुरकीरत सिंह, प्रार्थना रे बर्मन, कुलवंत खेजरोलिया, नवदीप सैनी, हिम्मत सिंह, बंडारू अयप्पा.
सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियम्सन (कप्तान) भुवनेश्वर कुमार, अभिषेक शर्मा, खलील अहमद, रिकी भुई, बासिल थम्पी, श्रीवत्स गोस्वामी, मार्टिन गुप्टिल, दीपक हुड्डा, सिद्धार्थ कौल, मोहम्मद नबी, शहबाज नदीम, टी. नटराजन, मनीष पांडे, यूसुफ पठान, राशिद खान, रिद्धिमान साहा, संदीप शर्मा, विजय शंकर और बिली स्टानलेक.
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2019 06:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

