MI vs CSK, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के फाइनल मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के फाइनल में आज हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium) में गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का मुकाबला और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ है.

मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के फाइनल में आज हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium) में गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का मुकाबला और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ है. बता दें कि दोनों टीमें आईपीएल के इतिहास में चौथी बार फाइनल में आमने-सामने हैं और इत्तेफाक यह भी है कि यह दोनों अपने चौथे खिताब के लिए भी आज लड़ेंगी.

इन दोनों टीमों के बीच हुए बीते तीन फाइनल मैचों में से दो में मुंबई को जीत मिली है तो वहीं एक बार चेन्नई जीत हासिल करने में सफल रही है. चेन्नई को एक ऐसी टीम माना जाता है जो ग्रुप स्टेज में दमदार खेल दिखाती है. वहीं मुंबई को धीमी शुरुआत करने वाली टीम के तौर पर देखा जाता है. मुंबई ने धीमी शुरुआत के बाद वापसी की तो चेन्नई शुरू से अंकतालिका में पहले स्थान पर थी और प्लेऑफ में जाने वाली पहली टीम बन गई थी. मुंबई ने बाद में चेन्नई को पहले स्थान से अपदस्थ कर दिया. (मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें).

यह भी पढ़ें- IPL 2019: आज विजेता टीम के साथ इन खिलाड़ियों की लगने वाली है लॉटरी, देखें किसे मिलेगा कितना पैसा

चेन्नई के लिए एक और डर की बात यह है कि इस मैच से पहले दोनों टीमें इसी सीजन में तीन बार आमने-सामने हो चुकी हैं और तीनों बार मुंबई को जीत मिली है. दो बार ग्रुप स्टेज में तो एक बार क्वीलाफायर-1 में मुंबई ने चेन्नई को हराया है. चेन्नई ने हालांकि जिस तरह से क्वालीफायर-2 में दिल्ली कैपिटल्स को मात दी उसे देखकर फाइनल में मुंबई का पलड़ा भारी है यह कहना गलत होगा. चेन्नई के स्पिनरों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली को 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 147 रनों से आगे नहीं जाने दिया. इस लक्ष्य को उसने शेन वाटसन और फाफ डु प्लेसिस द्वारा दी गई पहली शुरुआत के दम पर हासिल कर लिया. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें).

अनिश्चित्तता आईपीएल में निरंतर रही है. यह ऐसा सत्य है जो हर सीजन में देखने को मिला है. ऐसी कोई वजह सामने नहीं आती जिससे लगे कि फाइनल किसी भी तरह से अलग होगा, लेकिन यह अब उस बात पर निर्भर है कि कौन बड़े दिन के दबाव को झेल पाता है. मुंबई भी आठवीं बार फाइनल में पहुंची चेन्नई को हल्के में नहीं ले सकती है क्योंकि चेन्नई के पास वो कप्तान महेंद्र सिंह धोनी है जो बड़े मैचों में टीम को जीत दिलाने की हौसला रखते हैं.

यह भी पढ़ें- आईपीएल से बाहर चल रहे चेतेश्वर पुजारा सौराष्ट्र प्रीमियर लीग में करेंगे शिरकत

संभावित टीमें इस प्रकार है-

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, युवराज सिंह, क्रुणाल पांड्या, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, मयंक मारकंडे, राहुल चाहर, अनूकुल रॉय, सिद्धेश लाड, आदित्य तारे, क्विंटन डी कॉक, एविन लुइस, केरन पोलार्ड, बेन कटिंग, मिशेल मैक्लेनघन, एडम मिल्ने, जेसन बेहरेनडॉर्फ, अनमोलप्रीत सिंह, बरिंदर सरन, पंकज जायसवाल, रसिख सलाम, जसप्रीत बुमराह.

चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), अंबाती रायडू, शेन वाटसन, सुरेश रैना, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, ड्वायन ब्रावो, दीपक चहर, शार्दूल ठाकुर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, मुरली विजय, ध्रुव शौरे, फाफ डु प्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, मिशेल सैंटनर, डेविड विली, सैम बिलिंग्स, समीर, मोनू कुमार, कर्ण शर्मा, केएम आसिफ, मोहित शर्मा। ता है। वह निश्चित रूप से टूर्नामेंट में कप्तान कोहली के लिए एक महत्वपूर्ण दल बन सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड