क्रिकेट

CSK vs MI, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 44वें मुकाबले में आज चेन्नई (Chennai) के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में मेज्बांतीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का मुकाबला मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ है.

CSK vs MI, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 44वें मुकाबले में आज चेन्नई (Chennai) के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में मेजबान टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का मुकाबला मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ है. बता दें कि इस सीजन में चेन्नई 11 मैचों में आठ जीत के साथ 16 अंक लेकर प्लेऑफ के लिए लगभग क्वालीफाई कर ही चुकी है. कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अपने विजयी क्रम को जारी रखना चाहेंगे और लीग चरण का अंत शीर्ष दो में रहते हुए करने की कोशिश करेंगे क्योंकि शीर्ष दो टीमों को प्लेऑफ में फायदा होता है.

वहीं मुंबई की टीम 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है और उसे शीर्ष चार में बने रहने के लिए कम से कम दो जीत की और जरूरत है. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली मुंबई ने हालांकि चेन्नई के खिलाफ पहले चरण के मैच में 37 रनों से जीत हासिल की थी. चेन्नई ने चेपक में पांच मैच खेले हैं और सभी में उसे जीत मिली है. अगर दोनों टीमों के बीच आईपीएल मुकाबलों की बात की जाए तो दोनों टीमों के बीच कुल 27 मैच खेले गए हैं जिनमें से मुंबई ने 15 में जीत हासिल की है जबकि चेन्नई को 12 में विजय मिली है. (मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें).

यह भी पढ़ें- IPL 2019: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को तीन विकेट से हराया

बता दें कि चेन्नई ने अपने आखिरी मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को मात दी थी. इस मैच में सलामी बल्लेबाज शेन वाटसन की फॉर्म में वापसी हुई थी जो मौजूदा विजेता के लिए शुभ संकेत हैं. वाटसन ने 53 गेंदों पर 96 रनों की शानदार पारी खेली थी. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें).

संभावित टीमें इस प्रकार है-

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, युवराज सिंह, क्रुणाल पांड्या, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, मयंक मारकंडे, राहुल चाहर, अनूकुल रॉय, सिद्धेश लाड, आदित्य तारे, क्विंटन डी कॉक, एविन लुइस, केरन पोलार्ड, बेन कटिंग, मिशेल मैक्लेनघन, एडम मिल्ने, जेसन बेहरेनडॉर्फ, अनमोलप्रीत सिंह, बरिंदर सरन, पंकज जायसवाल, रसिख सलाम, जसप्रीत बुमराह.

चेन्नई सुपर किंग्स: अंबाती रायडू, शेन वाटसन, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, ड्वायन ब्रावो, दीपक चहर, शार्दूल ठाकुर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, मुरली विजय, ध्रुव शौरे, फाफ डु प्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, मिशेल सैंटनर, डेविड विली, सैम बिलिंग्स, समीर, मोनू कुमार, कर्ण शर्मा, केएम आसिफ, मोहित शर्मा.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2019 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).