IPL 2019: लास्ट गेंद पर विकेट लेने के बाद मलिंगा ने कहा- आखिरी गेंद अपनी विकेट दिलानी वाली गेंद फेंकी

आखिरी ओवर में अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के कारण मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को चौथा इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) का खिताब दिलाने वाले तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) ने कहा है कि आखिरी गेंद उन्होंने अपनी वो गेंद फेंकी जो उन्हें अक्सर विकेट दिलाती है.

लसिथ मलिंगा (Photo Credit: PTI)

IPL 2019: आखिरी ओवर में अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के कारण मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को चौथा इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) का खिताब दिलाने वाले तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) ने कहा है कि आखिरी गेंद उन्होंने अपनी वो गेंद फेंकी जो उन्हें अक्सर विकेट दिलाती है.

मुंबई ने रविवार को खेले गए फाइनल में चेन्नई के सामने 150 रनों का लक्ष्य रखा था. चेन्नई के लिए सब कुछ सही जा रहा था. आखिरी ओवर में उसे जीत के लिए नौ रन चाहिए थे. इसी ओवर में हालांकि उसके सैट बल्लेबाज शेन वाटसन (80) रन आउट हो गए. आखिरी गेंद पर चेन्नई को दो रन चाहिए थे, लेकिन मलिंगा ने यॉर्कर पर शार्दूल ठाकुर को पगबाधा आउट करा मौजूदा विजेता को हार सौंपी.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: इस सीजन सर्वाधिक विकेट लेने के लिए इमरान ताहिर को मिली पर्पल कैप

मैच के बाद मलिंगा ने कहा, "आखिरी गेंद पर मैंने सोचा था कि अगर उन्हें एक रन मिल गया तो यह सुपर ओवर होगा, लेकिन मैं अपनी टीम को जिताना चाहता था और इसलिए मैंने अपनी वो गेंद फेंकी जिस पर मुझे विकेट मिलता है."

चार ओवरों में सिर्फ 14 रन देकर दो विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह ने कहा, "हम आखिरी में शांत रहना चाहते थे क्योंकि इस तरह की स्थिति पुणे में 2017 में भी आई थी. इस सीजन हमें हमेशा अपनी टीम पर भरोसा था. हमें हर खिलाड़ी पर भरोसा था. हमारी टीम में अपने दिन हर खिलाड़ी मैच विजेता बन सकता है."

यह भी पढ़ें- IPL 2019: हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को मिली ऑरेंज कैप

केरन पोलार्ड ने कहा, "इस तरह के मैचों में आप अच्छा करना चाहते हो. दुनिया ऐसे मैचों को याद रखती है. कई फाइनल मैचों में खेलकर मुझे जो अनुभव मिला है उससे मैं कह सकता हूं कि दूसरी पारी खेलने वाली टीम पर दबाव होता है. बुमराह और मलिंगा ने जिस तरह आखिरी के दो ओवर निकाले वो शानदार रहे."

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड