IPL 2019: कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी करने का फैसला
इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 17वें मुकाबले में आज एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की टीमें आमने-सामने है.
IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 17वें मुकाबले में आज एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की टीमें आमने-सामने है. कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. बता दें कि बैंगलोर की शुरुआत इस सीजन में बेहद खराब रही है. जी हां इस सीजन में अबतक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की हाल ये रही है की मेजबान टीम इस सीजन में चार मैच खेलने के बाद भी अपनी जीत का खाता नहीं खोल पाई है. इस सीजन में न तो उसके बल्लेबाज ही चल पा रहे हैं न ही गेंदबाज.
बता दें कि विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी वाली बैंगलोर अंकतालिका में फिलहाल सबसे नीचे चल रही है. बैंगलोर की टीम को अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने मात दी थी. बैंगलोर के लिए चिंता की बात यह है कि कोहली और अब्राहम डिविलियर्स (AB de Villiers) जैसे बल्लेबाजों के रहते भी वह अपने खाते में जीत नहीं डाल पाई है. पिछले मैच में पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) ने जरूर अर्धशतक जमाया था लेकिन उन्हें दूसरे छोर से साथ नहीं मिला था.
वहीं कोलकाता से बैंगलोर की तुलना की जाए तो अब तक के प्रदर्शन के आधार पर कोलकाता का पलड़ा भारी लग रहा है. इसका एक कारण यह है कि कोलकाता के स्टार खिलाड़ी फॉर्म में हैं. कोलकाता हालांकि अपने पिछले मैच में हार झेलने के बाद इस मैच में आ रही है लेकिन वह हार काफी करीबी थी जो सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने उसे दी थी
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2019 07:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

