आईपीएल 2019: वॉरियर कोलकाता से जुड़े, मावी व नागरकोटी बाहर

नागरकोटी बीते सीजन में नहीं खेल पाए थे, तब कोलकाता ने कर्नाटक के प्रसिद्ध कृष्णा को अपने साथ जोड़ा था।

प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के शुरू होने से पहले दो बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स को करारा झटका लगा है. बीते सीजन टीम के साथ शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा तेज गेंदबाज शिवम मावी और कमलेश नागरकोटी चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक कोलकाता ने केरल के संदीप वॉरियर को अपने साथ जोड़ा है. नागरकोटी बीते सीजन में नहीं खेल पाए थे, तब कोलकाता ने कर्नाटक के प्रसिद्ध कृष्णा को अपने साथ जोड़ा था. अब वह टीम के नियमित सदस्य बन गए हैं. नागरकोटी पीठ की चोट से अभी तक सही तरह से उबरे नहीं हैं. उन्हें टीम ने 3.2 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था.

वह इस समय राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में हैं जहां वह चोट से उबरने की कोशिश में लगे हुए हैं. उन्हें ठीक होने में दो से तीन महीने लग सकते हैं.

मावी को भी पीठ में समस्या है और इसी कारण वह भी इस सीजन से बाहर हो गए हैं. घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलने वाले मावी को ठीक होने में छह महीने लग सकते हैं.

वॉरियर 2013-15 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए खेल चुके हैं.2015 के बाद वह अब आईपीएल में खेलते दिखेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड