क्रिकेट

KKR vs RCB, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 35वें मुकाबले में आज कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) मैदान में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के साथ है.

KKR vs RCB, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 35वें मुकाबले में आज कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) मैदान में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के साथ है. बता दें कि दो बार की चैम्पियन कोलकाता लीग के 12वें सीजन में आठ मैचों में चार जीत और इतने ही हार के साथ तालिका में छठे नंबर पर काबिज है. वहीं, दूसरी तरफ बेंगलोर की टीम आठ मैचों में एक जीत और सात हार के साथ तालिका में सबसे नीचे आठवें नंबर पर है.

कोलकाता के लिए शुक्रवार का मैच आसान नहीं होने वाला है क्योंकि उसके स्टार खिलाड़ी आंद्रे रसेल  (Andre Russell) का इस मैच में खेलना तय नहीं माना जा रहा है. टीम के अबतक मैच विजेता खिलाड़ी साबित होते आ रहे रसेल को अभ्यास के दौरान चोट लग गई थी. इससे पहले उन्हें फिरोजशाह कोटला मैदान (Feroz Shah Kotla Ground) पर दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ मैच में भी हर्षल पटेल (Harshal Patel) की एक गेंद कंधे पर लग गई थी. हालांकि टीम सूत्रों का कहना है कि रसेल की चोट कोई ज्यादा बड़ी चोट नहीं है और वह शुक्रवार को होने वाले मैच में खेल सकते हैं. (मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें).

यह भी पढ़ें- IPL 2019: वर्ल्ड कप से पहले धोनी पीठ दर्द से परेशान, रैना ने संभाली CSK की कमान

आंद्रे रसेल (Andre Russell) ने इस सीजन में बेंगलोर के खिलाफ मैच में 13 गेंदों पर 48 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर कोलकाता को पांच विकेट से जीत दिलाने में अहम योगदान दिया था. दूसरी तरफ, विराट कोहली की कप्तानी वाली बेंगलोर अगर आज अपना मैच हारती तो वह टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो जाएगी. बेंगलोर को प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बनाए रखने के लिए बाकी बचे छह मैचों में से सभी मैच जीतने होंगे. टीम के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए ऐसा मुश्किल ही लगता है लेकिन अनिश्चितताओं के इस खेल में पहले ही कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें).

संभावित टीम इस प्रकार है-

कोलकाता नाइट राइडर्स: दिनेश कार्तिक (कप्तान), सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, जो डेनली, लॉकी फग्र्यूसन, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, हैरी गर्नले, कुलदीप यादव, पीयूष चावला, नीतीश राणा, संदीप वॉरियर, केसी करियप्पा, शुभमन गिल, श्रीकांत मुंधे, निखिल नाइक, पृथ्वी राज और प्रसिद्ध कृष्णा.

यह भी पढ़ें- आईपीएल 2019: ऋषभ पंत ने सुपरमैन की तरह पकड़ा रॉबिन उथप्पा का कैच, वीडियो वायरल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), अब्राहम डिविलियर्स, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमेयर, शिवम दूबे, नाथन कल्टर-नाइल, वाशिंगटन सुंदर, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, हेनरिक क्लासेन , मोइन अली, कोलिन डी ग्रांडहोम, पवन नेगी, टिम साउदी, अक्षदीप नाथ, मिलिंद कुमार, देवदत्त पडिक्कल, गुरकीरत सिंह, प्रार्थना रे बर्मन, कुलवंत खेजरोलिया, नवदीप सैनी, हिम्मत सिंह.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2019 06:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).